कैश क्रंच से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए इमरान करेंगे नवाज शरीफ की 80 भैंसों को भी नीलाम

इस्लामाबाद। इमरान खान की सरकार ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की आठ भैंसों को नीलाम करने की योजना बना रही है। नवाज शरीफ ने पीएम हाउस में आठ भैंसों को रखा था। हालांकि, अब इमरान खान सरकार ने पीएमओ में नीलाम हो रही फिजूलखर्ची आइटम्स के साथ भैंसों को विदा करने का फैसला लिया है। कैश क्रंच से जूझ रहे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए कई सरकारी लक्जरी आइटम्स को पीटीआई नीलाम करने जा रही है, जिसमें 80 लग्जरी कारें भी शामिल है।

पाकिस्तान: इमरान खान करेंगे नवाज शरीफ की 80 भैंसों को नीलाम

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को ट्वीट करके कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा पीएम आवास में रखी गईं 8 भैंसों की नीलामी भी की जाएगी। उन्होंने संभावित खरीददारों से इसके लिए तैयार रहने को कहा है।

पाकिस्तान प्रधानमंत्री के स्पेशल असिस्टेंट नईम-उल-हक ने कहा कि पीएम हाउस के पार्किंग में खड़ी लग्जरी कारों और कैबिनेट डिवीजन में बिना इस्तेमाल वाले 4 अतिरिक्त हेलिकॉप्टरों को भी बेचेगी।

पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 सितंबर को लक्जरी कारों और अतिरिक्त वाहनों के अलावा पीएम हाउस में बंधी भैंसों को भी बेचा जाएगा। बता दें कि तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ को जुलाई में भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

यह भी पढ़ें: पैसे की तंगी से गुजरता पाकिस्‍तान, फल, चीज, लग्‍जरी कार और स्‍मार्ट फोन तक खरीदने के लाले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+