पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते पर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का बड़ा बयान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद इमरान खान ने पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि वह पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं जरूरत है कि पड़ोसी देशों के साथ शांति हो, बिना इसके हम पाकिस्तान की स्थिति को सुधार नहीं सकते हैं। इमरान खान ने यह बात रविवार को प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद कही। यही नहीं इस दौरान उन्होंने पूर्व की सरकार को मौजूदा ऋण संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया।

पाकिस्तान पर बड़े ऋण को लेकर पूर्व की पीएमए-एन सरकार पर हमला बोलते हुए इमरान खान ने कहा कि इतिहास में इतना कर्ज कभी भी देश पर नहीं था, जितना पिछले 10 साल में हो गया है। मौजूदा समय में पाकिस्तान पर 28000 अरब रुपए का कर्ज है। उन्होंने कहा कि हमारे सामने आर्थि चुनौतियां हैं, लेकिन हम इसका डटकर सामना करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में काम करेंगे और कर्ज नहीं लेंगे।
वहीं इमरान खान ने कहा कि प्रधानमंत्री निवास में कुल 524 सेवक और 80 कारें हैं। प्रधानमंत्री यानि मेरे पास कुल 33 बुलेटप्रूफ खारें है, उड़ने के लिए विमान और हेलीकॉप्टर है, साथ ही गवर्नर के पास भी तमाम आराम की चीजें है। एक तरफ जहां देश कर्ज में डूबा है तो दूसरी तरफ इन तमाम के फिजूल खर्चों की वजह से देश को काफी नुकसान हुआ है। हम अपने खर्चों को कम करेंगे। मैं खुद 524 सेवकों की जगह सिर्फ दो सेवकों को रखुंगा, तीन बेडरूम वाले बंगले में रहूंगा, दो कार रखूंगा। यही नहीं बुलेट प्रूफ कारों को नीलाम करुंगा।
इसे भी पढ़ें- अमेरिका से आई भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी, USCIS ने किया बड़ा बदलाव












Click it and Unblock the Notifications