'सत्ता में लौटा तो जनरल बाजवा को माफ कर दूंगा', पूर्व पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान का नया खेल
रिटायर्ड होने से पहले जनरल बाजवा और उनके परिवार के ऊपर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगा था और शहबाज शरीफ की सरकार ने जांच से साफ इनकार कर दिया है।

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का पूर्व पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा के खिलाफ गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है और जब से बाजवा रिटायर हुए हैं, उसके बाद से ही इमरान खान का पूरा कुनबा जनरल बाजवा की इज्जत उछाल रहा है। पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अब कहा है, अगर वो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनते हैं, तो बाजवा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे।

इमरान का बाजवा से वादा
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने रविवार को वादा किया, कि हालांकि उनका पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ "व्यक्तिगत" विवाद है, लेकिन अगर वह फिर से सत्ता में आते हैं, तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान ने लाहौर में अपने जमान पार्क स्थित आवास पर काउंसिल ऑफ पाकिस्तान न्यूजपेपर एडिटर्स (सीपीएनई) के एक प्रतिनिधिमंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, नवनियुक्त सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने खुद कहा है कि वह तटस्थ रहेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि विधानसभा भंग होने के तीन महीने के भीतर चुनाव कराना उनकी तटस्थता की सबसे बड़ी परीक्षा होगी।

भ्रष्टाचारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि, उन्होंने जनलर बाजवा को 16 अरब रुपये के भ्रष्टाचार के मामलों में तत्कालीन प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की संलिप्तता के बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि,"मैंने जनरल बाजवा से कहा था, कि अगर हम 10 से 12 शीर्ष भ्रष्ट लोगों को पकड़ लेते हैं, तो सब कुछ सही रास्ते पर आ जाएगा। लेकिन, उन्हें बाद में पता चला कि जनरल (रिटायर्ड) बाजवा के लिए भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं था"। इमरान खान ने कहा कि, अगर कोरोनावायरस महामारी नहीं होती और अगर चीन दो साल के लिए लॉकडाउन में नहीं जाता, तो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और भी बेहतर प्रदर्शन करती।

जनरल बाजवा बनाम इमरान खान
आपको बता दें कि, इमरान खान और जनरल बाजवा एक वक्त एक ही खेमे के थे और जनरल बाजवा की वजह से ही इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे और अहसान चुकाते हुए इमरान खान ने जनरल बाजवा को एक्सटेंशन दिया था। लेकिन, फिर धीरे-धीरे दोनों के संबंध खराब होने लगा। पाकिस्तान के राजनीतिक मामलों के एक्सपर्ट्स का कहना है कि, इमरान खान भूल गये थे, कि वो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं और उन्हें सारे फैसले के लिए जनरल बाजवा की सहमति लेनी होगी। लेकिन, इमरान खान खुद को वास्तविक प्रधानमंत्री समझ बैठे। वहीं, इमरान खान चाहते थे, कि फैज अहमद पाकिस्तान के आईएसआई चीफ बने रहें, लेकिन जनरल बाजवा ऐसा नहीं चाहते थे। इमरान खान फैज अहमद को हटाने की फाइल रोक ली थी, जिसने इनके बीच के सबंध हमेशा के लिए खराब कर दिए। इमरान खान ने अपनी सरकार गिरने के पीछे जनरल बाजवा का ही हाथ बताया। वहीं, जनरल बाजवा पर अरबों रुपये का घोटाले का भी आरोप है और माना जा रहा है, कि अगर गलती से भी इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गये, तो वो जनरल बाजवा को नापने का मौका अपने हाथों से नहीं जाने देंगे।
-
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications