इमरान खान की 'तांत्रिक' पत्नी ने पीएम शहबाज शरीफ को धमकाया, पति के लिए बुशरा बीबी ने संभाला मोर्चा
बुशरा बीबी, इमरान खान की चौथी पत्नी हैं और ऐसा कहा जाता है, कि इमरान खान के शासनकाल के दौरान पाकिस्तान पर असल हुकूमत बुशरा बीबी की ही चलती थी।

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी, जो एक तांत्रिक भी हैं, उन्होंने पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को चेतावनी दी है, कि अगर ईद उल फितर की छुट्टियों के दौरान उनके जमां पार्क निवास में कोई ऑपरेशन किया जाता है, तो इसके लिए इन दोनों के दफ्तर जिम्मेदार होंगे।
इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी, जिन्हें पाकिस्तान में पिंकी पीरनी कहा जाता है, उन्होंने अपने वकील अजहर सिद्दीकी के माध्यम से अधिकारियों को 9 पन्नों की एक चिट्ठी भेजी है। जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पंजाब के मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी और अधिकारियों से "कानून की उचित प्रक्रिया को अपनाए बिना, किसी भी ऑपरेशन को करने से अधिकारियों को रोकने" के लिए कहा है।
बुशरा बीबी ने संविधान के अनुच्छेद 9, 14, 15, 16 और 17 के तहत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है।
बुशरा बीबी की इस चिट्ठी में 18 मार्च को जमां पार्क में पुलिस कार्रवाई का जिक्र किया गया है, जब इमरान खान के आवास पर पुलिस ने रेड मारा था। ये रेड उस वक्त मारा गया था, जब इमरान खान, इस्लामाबाद की एक अदालत में पेश होने के लिए लाहौर से निकले थे।
आपको बता दें, कि इमरान खान का ये आवास लाहौर में स्थिति है, जिसे जमां पार्क कहा जाता है। इमरान खान अपनी पत्नी बुशरा बीबी के साथ यहीं रहते हैं। वहीं, बुशरा बीबी ने अपनी चिट्ठी में कहा है, कि 18 मार्च को की गई छापेमारी के दौरान कोई महिला पुलिस अधिकारी भी मौजूद नहीं थी और पुलिस ने अदालत के आदेशों को बिना माने उनके आपास पर 'हमला' किया था।
इमरान खान को फिर से रेड का डर
इमरान खान भी आशंका जता चुके हैं, कि ईद की छुट्टियों के दौरान उनके आवास पर फिर से सरकार हमला करवा सकती है। वहीं, लाहौर हाईकोर्ट ने शहबाज सरकार को आदेश दिया है, कि ईद की छुट्टियों के दौरान इमरान खान को परेशान नहीं किया जाए।
वहीं, पत्र में कहा गया है, कि बुशरा बीबी पिछले 'हमले' के बाद जमां खान पार्क के पुनर्वास के लिए काम कर रही हैं और उन्हें गंभीर आशंका है, कि पुलिस ईद उल फितर की छुट्टियों के दौरान एक और ऑपरेशन की योजना बना रही है, इसलिए उन्होंने सीएम और पीएम को चिट्ठी लिखी है।
वहीं, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख की पत्नी ने सीएम और पीएम को चेतावनी दी है, कि अगर ऑपरेशन किया जाता है, तो यह अनुच्छेद 10-ए, 4 और 5 का उल्लंघन होगा। पत्र में आगे कहा गया है, कि इस तरह का ऑपरेशन, वो भी एक पूर्व प्रधानमंत्री के घर करना, उसके मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन होगा।
बुशरा बीबी की याचिका में पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय, पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक और संघीय जांच एजेंसी (FIA) को प्रतिवादी के रूप में नामित किया गया है।
Recommended Video

आपको बता दें, कि जब इमरान खान प्रधानमंत्री थे, तो कहा जाता था, कि पाकिस्तान पर असल हुकूमत बुशरा बीबी की ही चलती थी और अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर, देश के ज्यादातर महत्वपूर्ण फैसले, इमरान खान अपनी पत्नी से ही पूछकर करते थे। इन बातों को लेकर पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा भी इमरान खान से गुस्साए रहते थे।
बिलावल भुट्टो के भारत दौरे पर पुंछ हमले का होगा असर? पाकिस्तान के घातक मंसूबों की क्रोनोलॉज समझिए












Click it and Unblock the Notifications