अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले इमरान खान को याद आए कर्बला और इमाम हुसैन

इस्लाबाद, 03 अप्रैल। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए आज बड़ा दिन है। सदन में आज उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। ऐसे में जिस तरह से इमरान खान के सहयोगी ने पहले ही उनसे समर्थन वापस ले लिया है उसके बाद आज उनकी सरकार का गिरना लगभग तय है। इस बीच आज होने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले इमरान खान को कर्बला और इमाम हुसैन की याद आई है। इमरान खान ने ट्वीट करके लिखा कर्बला में जब दुश्मन का सामना करना पड़ा था तो दुश्मनों की संख्या इमाम हुसैन की तुलना में कहीं ज्यादा थी। लेकिन इस युद्ध में इमाम साहब के परिवार और उनके चाहने वालों ने अपनी कुर्बानी दे दी ताकि लोगों को पता चल सके की कौन सच के साथ है और गलत के साथ। आज हम सच के लिए लड़ रहे हैं, हम झूठ और गद्दारी के खिलाफ सच और देशभक्ति के लिए लड़ रहे हैं।

imran

गौर करने वाली बात है कि पाकिस्तान की संसद में आज इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। इमरान खान को अपनी सरकार बचाने के लिए 171 सांसदों के समर्थन की जरूरत है। ऐसे में वोटिंग से पहले
इमरान खान ने इसे धार्मिक एंगल देने की कोशिश की है। पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियां इमरान खान के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसके बाद इमरान खान सरकार के अहम सहयोगी ने ही उनसे समर्थन वापस ले लिया, जिसके बाद इमरान खान सरकार का गणित कमजोर हो गया है।

वोटिंग से पहले इमरान खान ने हमे परेशान होने की जरूरत नहीं है, कप्तान के पास हमेशा एक योजना होती है, मेरे पास एक से अधिक योजनाएं हैं। मैं एक बार फिर से इन लोगों को एसेंबली में हरा दूंगा जैसे 1992 में पाकिस्तान को जिताकर विश्वकप दिलाया था। इमरान खान ने जनता को विश्वास दिलाया है कि देश का विपक्ष अमेरिका के दबाव में काम कर रहा है और सरकार के खिलाफ काम कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+