इमरान खान की पार्टी का सनसनीखेज दावा, तालिबान भारत से कश्मीर छीनकर पाकिस्तान को देगा, मचा बवाल

बोल टीवी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का करीबी माना जाता है और बोल टीवी पर इमरान खान की पार्टी की नेता ने कश्मीर को लेकर दावा किया है।

इस्लामाबाद, अगस्त 24: तालिबान को मदद करने का आरोप लगातार पाकिस्तान पर लगता रहा है, लेकिन अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान की पार्टी की बड़ी नेता की तरफ से बेहद सनसनीखेज दावा किया गया है। इमरान खान की पार्टी की तरफ से कहा गया है कि तालिबान ने वादा किया है कि वो भारत से कश्मीर छीनकर पाकिस्तान को देगा। इमरान खान की पार्टी के इस दावे के बाद सनसनी फैल गई है।

तालिबान दिलाएगा कश्मीर

तालिबान दिलाएगा कश्मीर

इमरान खान की पार्टी पीटीआई की प्रवक्ता ने ये बड़ा दावा किया है। अफगानिस्तान में तालिबान राज आने के बाद पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी के प्रवक्ता नीलम इरशाद शेख ने कहा है कि तालिबान हमें जीतकर कश्मीर देगा। पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर को लेकर बेहद सनसनीखेज दावा किया गया है, जिसके बाद पाकिस्तान के मंसूबे पूरी दुनिया के सामने जगजाहिर हो गये हैं कि पाकिस्तान सरकार तालिबानी आतंकियों को कश्मीर में अशांति के लिए इस्तेमाल करने वाली है। पाकिस्तान और तालिबान दोनों एक दूसरे के पूरक हैं, ये आरोप पहले विश्व के कई बड़े नेता लगा चुके हैं, लेकिन अब इमरान खान की पार्टी ने खुद पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर ही इसके कबूल किया है और कहा है कि इंशाअल्लाह, तालिबान हमें कश्मीर जीतकर देगा।

Recommended Video

    Taliban के जरिए Kashmir पाने का सपना देख रहा Pakistan, जानिए पूरा मामला | वनइंडिया हिंदी
    कश्मीर जीतकर देगा तालिबान

    कश्मीर जीतकर देगा तालिबान

    इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीके इंसाफ की प्रवक्ता नीलम इरशाद शेख ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर दावा किया है कि तालिबान पाकिस्तान के साथ है और तालिबान आएंगे और कश्मीर जीतकर उसे पाकिस्तान को दे देंगे। पाकिस्तानी न्यूज चैनल बोल टीवी पर इमरान खान की पार्टी की प्रवक्ता ने ये सनसनीखेज दावा किया है। आपको बता दें कि बोल टीवी पाकिस्तान का वो न्यूज चैनल है, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से काफी गहरा संबंध रहा है और कहा जाता है कि बोल टीवी को पूरी तरह से आईएसआई का समर्थन प्राप्त है। बोल टीवी पर एक कार्यक्रम के दौरान नीलम इरशाद शेख ने दावा किया है कि तालिबान को पाकिस्तान ने इसलिए समर्थन दिया है, ताकि वो भारत के कश्मीर छीनकर पाकिस्तान को दिलाए।

    इमरान खान की प्रवक्ता का दावा

    बोल टीवी पर कार्यक्रम के दौरान इमरान खान की पार्टी की प्रवक्ता नीलम इरशाद शेख ने कहा कि ''इमरान खान सरकार बनने के बाद दुनिया में पाकिस्तान का मान बढ़ गया है, ग्रीन पासपोर्ट को इज्जत मिलने लगी है, पाकिस्तान में इन्वेस्टर्स आ रहे हैं, रेवेन्यू इतना जेनरेट हो रहा है, पूरी दुनिया में पाकिस्तान का टॉप पर नाम है, तुर्की और मलेशिया, अफगानिस्ता और अब तालिबान हमें कहते हैं कि हम आपके साथ हैं।'' इसके आगे उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ''तालिबान ने कहा है कि हम आपके साथ आकर इंशाअल्लाह कश्मीर फतह करके देंगे।'' इमरान खान की पार्टी की प्रवक्ता के इस बयान पर एंकर पूछता है कि ऐसा आपसे किसने कह दिया है कि तालिबान आपको कश्मीर लाकर देगा, इसपर इमरान खान की पार्टी की प्रवक्ता ने कहा कि, ''तालिबान ने कहा है कि वो पाकिस्तान के साथ है''।

    एंकर ने कहा- कहां से देखा ऐसा ख्वाब

    एंकर ने कहा- कहां से देखा ऐसा ख्वाब

    इमरान खान की पार्टी की प्रवक्ता जब बोल टीवी पर इतना बड़ा और सनसनीखेज दावा कर रही थी, तब एंकर बार बार पूछ रहा था कि आप जो इतना बड़ा दावा कर रही हैं, इसे पूरी दुनिया में देखा जाएगा, पाकिस्तान से सवाल पूछा जाएगा, क्या आपको कुछ अंदाजा है? इस इमरान खान की पार्टी की प्रवक्ता ने कहा कि हमें सब पता है। वहीं, जब एंकर ने पूछा कि क्या पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तान की फौज के पास ताकत नहीं है? आप तालिबान को साथ क्यों ला रही हैं, इसपर इमरान खान की प्रवक्ता नीलम इरशाद शेख ने कहा कि ''भारत ने हमारे टुकड़े किए हैं और हम फिर जुड़ जाएंगे। हमारी फौज के पास पॉवर हैस सरकार के पास शक्ति है और तालिबान हमारा समर्थन कर रहा है। पाकिस्तान ने तालिबान का साथ दिया है और अब तालिबान पाकिस्तान का साथ देगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+