ISI दुनिया की सबसे बेस्ट खुफिया एजेंसी: इमरान खान

इस्लामाबाद। प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी खुफिया एजेंसी को पाकिस्तान की 'फर्स्ट डिफेंस लाइन' बताते हुए जमकर तारीफ की है। पीएम खान ने अपने देश की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) को दुनिया में सबसे अच्छा माना है। इमरान खान अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बुधवार को अपने खुफिया एजेंसी के हेडक्वार्टर पहुंचे, जहां उन्हें विभिन्न सामरिक खुफिया और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

ISI दुनिया की सबसे बेस्ट खुफिया एजेंसी: इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपने देश की सुरक्षा और खासकर आतंकवाद विरोधी प्रयासों में आईएसआई के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आईएसआई रक्षा की हमारी पहली पंक्ति है और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खुफिया एजेंसी के रूप में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आईएसआई देश की सुरक्षा के लिए पहली पंक्ति में खड़ी है। बता दें कि यह दूसरी बार है, जब इमरान खान अपने सेना मुख्यालय के बाद खुफिया एजेंसी के मुख्यालय पहुंचे हैं।

बता दें कि चुनाव से पहले और प्रधानमंत्री बनने के बाद भी इमरान खान पर सेना के साथ मिलीभगत होने का आरोप लगते रहे हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) और पीपीपी समेत पाकिस्तान की ज्यादातर विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि सेना और खुफिया एजेंसियों ने इमरान खान को जीताने के लिए चुनाव में गड़बड़ियां करवाई है।

पाकिस्तान में 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी ने सबसे अधिक सीटों पर कब्जा करते हुए चुनाव जीता था। पिछले माह 18 अगस्त को इमरान खान ने पाकिस्तान के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

यह भी पढ़ें: 2+2 वार्ता में भारत-अमेरिका साझा घोषणा पत्र पर तिलमिलाया पाकिस्‍तान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+