पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने जमकर की भारत की तारीफ, बताया क्यों रहा पाकिस्तान पीछे?
लाहौर में एक कार्यक्रम के दौरान इमरान खान ने भारत की जमकर तारीफ की है।
इस्लामाबाद, दिसंबर 27: अकसर भारत के खिलाफ बोलने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक कार्यक्रम के दौरान भारत की जमकर तारीफ की है। इमरान खान ने भारत के आईटी सेक्टर की शान में जमकर कसीदे पढ़े हैं और कहा है कि, पाकिस्तान के हमसाया मुल्क भारत ने आईटी सेक्टर में जो तरक्की की है, वो काबिले तारीफ है।

इमरान ने की भारत की तारीफ
लाहौर में स्पेशल टेक्नोलॉजी जोन टेक्नोपोलिस का उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान इमरान खान ने दुनिया में भारत के आईटी सेक्टर के उत्थान की जमकर तारीफ की है और कहा है कि, पिछले 15-20 सालों में भारतीय आईटी सेक्टर ने काफी तरक्की की है, लेकिन पाकिस्तान काफी पीछे रह गया। इमरान खान ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि, भारत ने हमसे करीब 15-20 साल पहले आईटी सेक्टर में कदम रखा था, लेकिन आज पता चलता है कि, भारत कहां से कहां चला गया है, जबकि हम कहां रह गये हैं। कार्यक्रम के दौरान इमरान खान ने माना कि, अपने प्रतिद्वंदी के दौरान पाकिस्तान काफी पीछे रह गया है। इमरान खान ने कहा कि, भारत ने अपना ध्यान देश की तरक्की की तरफ लगाया है और उसी का नतीजा है, कि वो हमसे काफी आगे निकल चुका है।

भारतीय आईटी सेक्टर का माना लोहा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि, पाकिस्तान की तुलना में भारत ने करीब 15-20 साल पहले आईटी सेक्टर की तरफ कदम बढ़ाया था, लेकिन आज देखने पर पता चलता है कि, भारत दुनिया में करीब 150 अरब डॉलर से ज्यादा आईटी सेक्टर प्रोडक्स की बिक्री करता है, जबकि पाकिस्तान महज एक से 2 अरब डॉलर का ही बिक्री कर पाता है। इमरान खान ने कहा कि, पाकिस्तान के लोगों ने इतने महत्वपूर्ण क्षेत्र की तरफ अपना ध्यान केन्द्रित ही नहीं किया और यही कारण है कि, वो हमसे काफी अलग निकल गये, जबकि हम काफी पीछे रह गये। इमरान खान ने कहा कि, ये पाकिस्तान की बदकिस्मती है, कि हमने निर्यात बढ़ाने की तरफ ध्यान नहीं दिया और उन्होंने माना कि, 1960 के दशक में आर्थिक स्थिति की जो तुलना थी, उसके हिसाब से आज पाकिस्तान काफी पीछे जा चुका है।

कई पिछड़े देश निकले आगे
कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने माना कि, तरक्की के क्षेत्र में पाकिस्तान पिछड़ा हुआ देश बन चुका है और उन्होंने कहा कि, जो देश एक वक्त हमसे काफी पीछे थे, वो अब हमसे काफी आगे निकल चुके हैं। हालांकि, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि, अभी भी पाकिस्तान के अंदर काफी संभावनाएं हैं और अभी भी पाकिस्तान के पास आईटी सेक्टर में आगे जाने का मौका है और उन्होंने जोर देकर कहा कि, सरकार आईटी सेक्टर के विकास के लिए कदम उठा रही है, ताकि हमारा देश भी आईटी सेक्टर में विकास कर सके। इमरान खान ने कहा कि, हमारी सरकार कोशिश कर रही है कि, हम भी आईटी क्रांति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ें, जिस तरफ दुनिया जा रही है।

पाकिस्तान क्यों रहा पीछ?
इमरान खान ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि, भारत के अलावा चीन ने भी आईटी सेक्टर्स में काफी ज्यादा तरक्की की है, लेकिन पाकिस्तान के साथ सबसे बड़ी दिक्कत ये रही, कि हमारे देश में कभी इन बातों पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि, हमारे देश की 70 प्रतिशत आबादी युवाओं की है और अगर हम चाह लें, तो हम भी भारत के जैसे तरक्की कर सकते हैं, लेकिन हम कोशिश नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि, हमें बार बार लोन के लिए आईएमएफ के पास जाना पड़ता है और हमारे सामने में कई चुनौतियां भी हैं, लेकिन अगर हम कोशिश करेंगे, तो उन चुनौतियों से पार पा सकते हैं।











Click it and Unblock the Notifications