इमरान खान की पूर्व पत्नी को मिली मौत की धमकी, इलेक्शन से पहले रिलीज होगी रेहम खान की किताब

लंदन। जर्नलिस्ट और सोशल एक्टिविस्ट रेहम खान की ऑटोबायोग्राफी उस वक्त रिलीज हो रही है, जब पाकिस्तान में आम चुनाव नजदीक है। रहमान खान की यह बुक पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के चीफ इमरान खान की मुश्किलें बढ़ा सकती है। इमरान खान की दूसरी पत्नी रह चुकी रेहम खान ने कहा है कि उन्हें अपनी बायॉग्राफी को रिलीज नहीं करने के लिए मौत धमकियां मिल रही है। पीटीआई के नेताओं और इमरान के समर्थक रेहम खान को अपनी बुक के कॉन्टेंट में बदलने की लगातार धमकी दे रहे हैं।

इमरान खान की पूर्व पत्नी को मिली मौत की धमकी

एएनआई को दिए इंटरव्यू में रेहम ने कहा, 'मेरी किताब की आलोचना इसलिए नहीं रही है कि इसके कुछ हिस्से लीक हुए हैं, बल्कि इसमें सच भी शामिल है। यहां तक कि मैं किताब लिखूं ना लिखूं सच सभी को पता है।' रेहम ने कहा कि किताब को रिलीज नहीं करने के लिए उन्हें मौत और बदनाम करने की धमकियां मिल रही है। रेहम ने कहा कि यह बहुत ही हैरान करने वाला है, लेकिन मैं बहुत आशावादी हूं और इससे मेरे पर कोई असर नहीं पड़ता है।

हालांकि, रेहम ने कहा कि लोगों को उनकी आने वाली किताब से डरना नहीं चाहिए, क्योंकि उसमें सिर्फ उनकी जिंदगी से जुड़े मुश्किल हालातों का जिक्र है। रहमान ने कहा, 'यह किताब सिर्फ मेरी जिंदगी के बारे में है...कठिनाइयां और उनसे कैसे पार पाईं इसका जिक्र किया गया है। मेरी किताब पढ़ने के बाद कई औरतें उसे अपनी जिंदगी के हिस्सों से जोड़ती हुई पाएगी। मैं प्रार्थना करती हूं कि जो कुछ भी मेरे साथ हुआ, वह किसी और के साथ ना हो। '

बता दें कि इससे पहले रेहम की किताब के कुछ हिस्से लीक हुए थे, जिसमें उन्होंने इमरान खान को दुनिया का सबसे बुरा व्यक्ति और समलैंगिक तक बताया था। इस किताब को लेकर पाकिस्तान में बहुत चर्चा है। पाकिस्तान के पूर्व जनरल और तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने कहा कि महिलाओं को रेहम खान की तरह बोलना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+