Imran Khan Arrest: पाक में मोबाइल ब्रॉडबैंड सस्पेंड, शहबाज सरकार के मंत्री बोले- 'PTI आतंकवादियों की जमात'

पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने पुष्टि की कि उसने आंतरिक मंत्रालय के निर्देश पर देश भर में मोबाइल ब्रॉडबैंड को निलंबित कर दिया है। शहबाज शरीफ की सरकार में मंत्री ने पीटीआई को आतंकवाद से लिंक किया है।

Imran Khan Arrest

Imran Khan Arrest होने के बाद हाईकोर्ट से राहत की आस लगा रहे थे। हालांकि, जब इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान की गिरफ्तारी को गैरकानूनी मानने से इनकार कर दिया उसी समय पाकिस्तान की सरकार के मंत्री ने उनकी पार्टी को आतंकवाद से जोड़ दिया।

पाकिस्तान में सियासी उथल-पुथल और सड़कों पर उपद्रव के बीच डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने मंगलवार को देश भर में मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवाओं को निलंबित कर दिया।

इंटरनेट सस्पेंड करने के बाद पाकिस्तान के योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल ने कहा कि पीटीआई ने खुद को "राजनीति की जनजाति" से हटा कर "आतंकवादियों की जमात" में शामिल हो गए।

अहसान इकबाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'पीटीआई ने आज पाकिस्तान में खुद को राजनीति की जमात से हटाकर आतंकियों के जमात में शामिल कर लिया है। पाकिस्तान के दुश्मनों को खुश कर दिया। पहले पीटीवी पर हमला, फिर पाकिस्तान पर हमला। संसद और अब सैन्य संगठन पर हमला..। उन्होंने सवाल किया कि इन गतिविधियों के अलावा आतंकवाद किसे कहते हैं?

Imran Khan Arrest

पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर संसद, देश की सेना और पीटीवी पर कथित तौर पर पीटीआई कार्यकर्ताओं ने हमले किए हैं। हिंसा और उपद्रव करने के लिए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की आलोचना की और इसे विदेशी फंडिंग से भी जोड़ा। उन्होंने विदेश से फंड मुफ्त में नहीं आते।

बता दें कि Imran Khan क्रिकेटर के रूप में बेशुमार शोहरत और कामयाबी हासिल करने वाले चुनिंदा लोगों में हैं, जो राजनीति में भी कामयाब रहे। कामयाबी इसलिए क्योंकि न केवल इमरान ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का गठन करने के बाद दशकों के सियासी संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ भी ली।

Recommended Video

      Imran Khan Arrested: इमरान खान को Islamabad High Court से Pak Rangers ने पकड़ा | वनइंडिया हिंदी

      हालांकि, पाकिस्तान में सैन्य दबदबे का असर इमरान पर भी दिखा और इन्हें कार्यकाल पूरा होने से कई महीने पहले ही पद से इस्तीफा देना पड़ा। ऐसे में अब देखना रोचक होगा कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान की राजनीति किस करवट बैठती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+