जुम्मे की नमाज के बाद आज पाकिस्तान में क्या होगा? गृहमंत्री के घर पर हमला, रैली जारी रखने का ऐलान

पाकिस्तान की नेशनल हाइवेज एंड मोटरवे पुलिस ने कहा है कि, राजधानी इस्लामाबाद को जोड़ने वाले हाईवेज पर कई जगहों पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं, जिससे जाम लग गई है।

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने घोषणा की है, कि जिस 'आजादी मार्च' की शुरूआत इमरान खान ने की थी, वो नहीं थमेगी। यानि, इमरान खान का प्रदर्शन जारी रहेगा। इमरान खान की पीटीआई नेता असद उमर ने घोषणा की है, कि पार्टी जुमे की नमाज के बाद देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी और उन्होंने ये घोषणा कर दी है, कि जब तक इमरान खान की मांगें पूरी नहीं होंगी, उस वक्त तक लोगों का प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, आशंका जताई जा रही है, कि आज शाम को पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन हो सकता है, क्योंकि दर्जनों शहरों से ऐसे वीडियो आ रहे हैं, जिसमें लोगों को पाकिस्तान की सेना और आईएसआई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए देखा जा रहा है।

जुम्मे की नमाज के बाद क्या होगा?

जुम्मे की नमाज के बाद क्या होगा?

इमरान खान की हत्या की कोशिश के बाद पीटीआई ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह और आईएसआई के खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर में कोर कमांडर को पद से हटाने की मांग की है और पीटीआई का आरोप है, कि इन्होंने ही इमरान खान को मारने की साजिश रची है। लिहाजा, आज जुम्मे की नमाज के बाद पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन की आशंका जताई गई है, क्योंकि इन तीनों से इस्तीफा लेने की इमरान खान की पार्टी की मांगे मानना तो असंभव माना जा रहा है। पीटीआई नेता असद उमर ने अपनी ट्वीट में लिखा है कि, 'आज शुक्रवार की नमाज के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन होगा। जब तक इमरान खान की मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।" आपको बता दें कि, गुरुवार को वजीराबाद में पीटीआई के 'हकीकी आजादी मार्च' का नेतृत्व करने के दौरान अपने कंटेनर पर सशस्त्र हमले के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के पैर में गोली लग गई थी, हालांकि अब उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है और वो खतरे से बाहर हैं।

गृहमंत्री के घर पर हमला

गृहमंत्री के घर पर हमला

वहीं, लॉन्ग मार्च के सातवें दिन पार्टी प्रमुख इमरान खान की हत्या के प्रयास के बाद पीटीआई समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह के पैतृत निवास फैसलाबाद में उनके घर पर हमला कर दिया है। इमरान खान की पार्टी ने हमले के पीछे गृहमंत्री का भी हाथ बताया है। पाकिस्तानी अखबार ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा रावलपिंडी, पेशावर, क्वेटा, कराची और देश के अन्य हिस्सों में भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं। रावलपिंडी और इस्लामाबाद को जोड़ने वाले शहर फैजाबाद इंटरचेंज पर पीटीआई के प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए। वहीं, राजधानी इस्लामाबाद में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं, वहीं कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किए जाने की भी रिपोर्ट पाकिस्तानी मीडिया ने दी है। इमरान खान की पार्टी की हुकूमत वाले पंजाब में, मंत्री फैयाज चौहान और नेशनल असेंबली के सदस्य सदाकत अब्बासी के नेतृत्व में सत्ताधारी पार्टी के पूर्व कार्यकर्ताओं ने भी मुर्री रोड, पेशावर रोड, जीटी रोड, कलार मैदान रोड और अन्य जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया है।

सुलग उठा है पाकिस्तान

सुलग उठा है पाकिस्तान

ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की नेशनल हाइवेज एंड मोटरवे पुलिस ने कहा है कि, राजधानी इस्लामाबाद को जोड़ने वाले हाईवेज पर कई जगहों पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं, जिससे जाम लग गई है। रिपोर्ट के मुताबिक,गुजर खान, सुहावा, वाह कैंट और अन्य जगहों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही इमरान के काफिले पर हमले की खबर फैलते ही पेशावर में पीटीआई कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कुछ प्रांतीय मंत्री और विधानसभा सदस्य भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं, रैली जारी रखने के ऐलान के बाद अब पाकिस्तान की सरकार का अगला रिएक्शन क्या होगा, इसको देखने वाली बात होगी। क्योंकि, हमले के बाद इमरान खान के लिए जिस तरह का समर्थन पूरे देश में उमड़ा है, वो शहबाज शरीफ की नींद उड़ाने के लिए काफी है।

हमले की जांच के लिए ज्वाइंट टीम

वहीं, पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या के प्रयास के संबंध में तथ्यों को सामने लाने के लिए पंजाब प्रांतीय सरकार से जांच टीम जेआईटी का गठन करने के लिए कहा है। इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पंजाब प्रांत में सत्तारूढ़ पार्टी है, जबकि संघीय सरकार प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा चलाई जा रही है। आपको बता दें कि, इमरान खान पर हमला पंजाब प्रांत के वजीराबाद शहर के अल्लाहवाला चौक के पास हुई थी, जब इमरान खान जल्द चुनाव की मांग को लेकर इस्लामाबाद तक लंबे मार्च का नेतृत्व कर रहे थे।

28 अक्टूबर से शुरू हुई है यात्रा

28 अक्टूबर से शुरू हुई है यात्रा

आपको बता दें कि, इमरान खान ने 28 अक्टूबर को लाहौर से अपना मार्च राजधानी इस्लामाबाद के लिए शुरू किया था और दोनों शहरों के बीच करीब साढ़े 300 किलमोटीर की दूरी है। पहले रिपोर्ट थी, कि 11 नवंबर को ये रैली इस्लामाबाद पहुंच जाएगी। हालांकि, अब नई परिस्थितियों में रैली कब पहुंचेगी, फिलहाल कहना मुश्किल हो गया था। ये रैली काफी धीरे धीरे आगे बढ़ रही है, लिहाजा 11 नवंबर तक भी रैली के इस्लामाबाद पहुंचने की कम उम्मीद है। वहीं, शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी इस्लामाबाद में रैली करने की इजाजत नहीं दी है, जबकि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने इस्लामाबाद में विरोध रैली की अनुमति देने वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। दूसरी तरफ इस्लामाबाद प्रशासन ने रैली के लिए 39 शर्तें इमरान खान की पार्टी के सामने रखी हैं और ये शर्तें ऐसी हैं, जिसे शायद ही इमरान खान माने। क्योंकि, ये शर्ते कैसी हैं, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं, कि इसमें कहा गया है, कि रैली के दौरान इमरान खान अपनी पार्टी का और पाकिस्तान के झंडे का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। ऐसे में पाकिस्तान में आने वाले दिनों में क्या होगा, ये देखने वाली बात होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+