IMF की चीफ इकॉनोमिस्ट गीता गोपीनाथ का बयान, कोरोना वायरस से निपटने में भारत रहा सबसे आगे
नई दिल्ली। कोरोना महामारी से निपटने में भारत के प्रयासों की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। हाल ही में एक वरिष्ठ अमेरिकी वैज्ञानिक ने भारत की कोरोना वैक्सीन को लेकर ये कहा था कि अगर भारत दुनिया के देशों तक वैक्सीन नहीं पहुंचाता तो दुनिया का इस महामारी से बचना काफी मुश्किल था। इस बीच IMF की मुख्य अर्थशास्त्री और भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ ने भी कहा कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे रहा है। गोपीनाथ ने भारत की कोरोना वैक्सीन पॉलिसी की भी जमकर तारीफ की है।
Recommended Video

भारत की 'टीकाकरण पॉलिसी' रही है बेस्ट- गीता गोपीनाथ
गीता गोपीनाथ ने कहा है कि भारत ने टीके का विनिर्माण करने और फिर उसे कई देशों तक पहुंचाने का जो काम किया है, वो वाकई काबिल ए तारीफ है। आपको बता दें कि गीता गोपीनाथ सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित डॉक्टर हंसा मेहता व्याख्यान में बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने अपने टीकाकरण पॉलिसी में बहुत ही शानदार काम किया है। गीता गोपीनाथ ने कहा कि जब आप दुनिया में देखेंगे कि कोरोना वैक्सीन का सेंटर कहां है तो वो भारत में ही नजर आएगा।
इस दौरान गोपीनाथन ने सीरम इंस्ट्टीयूट ऑफ इंडिया की तारीफ करते हुए कहा कि उसने दुनिया में टीके की सबसे ज्यादा खुराकें बनाई और दुनियाभर के देशों को सप्लाई भी की। गीता गोपीनाथ ने कहा कि भारत ने अपने पड़ोसी देशों बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और श्रीलंका को तो वैक्सीन पहुंचाई ही है बल्कि इसके अलावा ब्राजील जैसे देशों तक भी भारत की वैक्सीन पहुंची है।
आपको बता दें कि भारत अभी तक पूरी दुनिया में कोरोना के टीके की 2.26 करोड़ से अधिक डोज सप्लाई कर चुका है। अभी देश में 60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से उपर गंभीर बीमारी वाले मरीजों को कोरोना का टीका लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications