'मास्को में मार्च जारी रखा तो सैनिकों को खत्म कर देंगे', राष्ट्रपति लुकाशेंको ने वैगनर ग्रुप को दी थी चेतावनी
Alexander Lukashenko on Yevgeny Prigozhin: रूस में विद्रोह के बाद सब यही अंदाजा लगा रहे हैं कि वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन कहां छुपे हुए हैं। इससे पहले उन्होंने एक ऑडियो संदेश जारी किया था, जिसमें उन्होंने खुलासा नहीं किया था कि वह कहां छुपे हैं। विद्रोह के बाद से ही वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे हैं।
इस बीच सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि वे बेलारूस पहुंच चुके हैं। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने बताया कि वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन बेलारूस पहुंच गए हैं।

लुकाशेंको ने मंगलवार को अपने संबोधन में कहा था कि उन्होंने प्रिगोजिन को चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने रूसी राजधानी में अपना मार्च जारी रखा, तो उनके सैनिकों को खत्म कर दिया जाएगा। आधे रास्ते में उन्हें कीड़े की तरह कुचल दिया जाएगा। उन्होंने अब बताया है कि येवगेनी बेलारूस पहुंच चुके हैं।
लुकाशेंको ने अपने संबोधन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रिगोजिन के साथ अपनी चर्चा के बारे में अतिरिक्त जानकारी का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वैगनर प्रमुख के साथ उनकी चर्चा शनिवार को पूरे दिन चली। बेलारूस के राष्ट्रपति ने आगे कहा कि हम अपनी धरती पर वैगनर लड़ाकों के लिए शिविर नहीं बना रहे हैं। उन्होंने वैगनर को आवश्यकता पड़ने पर बेलारूस के अंदर कुछ अविकसित क्षेत्र दिया है। राष्ट्रपति लुकाशेंको ने कहा है कि बेलारूसी सेना वैगनर समूह के लड़ाकू विमानों के युद्ध अनुभव से लाभ उठा सकती है।
वहीं, राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि वैगनर ग्रुप ने बीच में विद्रोह दबाकर एक गृह युद्ध को रोक दिया। बीच में मार्च रोकने से रक्तपात होने से बच गया। उधर वैगनर ग्रुप प्रमुख का कहना है कि उनका मार्च रूसी सरकार को उखाड़ फेंकना नहीं था। उनका कदम तख्तापलट का नहीं था। वे अन्याय के खिलाफ मार्च किया था। हम अपना विरोध प्रदर्शित करने गए थे, न कि देश में सत्ता उखाड़ फेंकने के लिए।
यह भी पढ़ें- Wagner Chief: बेलारूस की राजधानी में बिना खिड़की वाले होटल में हैं वैगनर चीफ, प्रिगोजिन को सताया हत्या का डर
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications