Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Wagner Chief: बेलारूस की राजधानी में बिना खिड़की वाले होटल में हैं वैगनर चीफ, प्रिगोजिन को सताया हत्या का डर

Wagner chief Prigozhin Assassination Fear: अमेरिका के एक अधिकारी ने दावा किया है, कि बेलारूस में शरण लेने पहुंचे वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोजिन को उस होटल के कमरे में रखा गया है, जिसमें कोई खिड़की नहीं है। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंकों ने पुष्टि की है, कि वैगनर चीफ बेलारूस पहुंच चुके हैं।

आपको बता दें, कि वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन रूस के साथ हुए उस समझौते के तहत बेलारूस में शरण लेने के लिए पहुंचे हैं, जो उनका रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई बातचीत के दौरान हुई थी। इस समझौते के तहत पुतिन ने वैगनर चीफ को रूस छोड़कर बेलारूस में शरण लेने का ऑफर दिया था, जिसके बाद वो बेलारूस की राजधानी मिन्स्क पहुंच गये हैं।

Wagner chief

वैगनर चीफ की खतरे में जान

पिछले हफ्ते वैगनर चीफ ने सत्ता को उखाड़ फेंकनी की धमकी के साथ रूस की राजधानी मॉस्को की तरफ कूच करना शुरू कर दिया था। वैगनर सैनिकों ने दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन के सैन्य ठिकानों पर कब्जा कर लिया था। हालांकि, रूसी सैनिकों के साथ उनकी कोई झड़प नहीं हुई।

लेकिन, बाद में वैगनर चीफ ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ समझौता कर लिया और उससे सैनिक रोस्तोव-ऑन-डॉन शहर से लौट गये। लेकिन, उसके बाद से ही वैगनर चीफ के ठिकाने के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन, अमेरिकी सीनेट इंटेलिजेंस के अध्यक्ष मार्क वार्नर ने एनबीसी न्यूज को बताया है, कि प्रिगोजिन मिन्स्क में हैं।

उन्होंने कहा, कि "जब मैं ऑन एयर आ रहा था, और मैं समझता हूं, कि वो मिन्स्क में है और वो वास्तव में वहीं है। ये फिलहाल एक रिपोर्ट है, कि वो मिन्स्क के एकमात्र ऐसे होटल में रूका हुआ है, जिसमें कोई खिड़की नहीं है।" उन्होंने कहा, कि यह उन्हें हत्या के प्रयासों से बचाने के लिए हो सकता है।

आपको बता दें, कि क्रेमलिन ने दावा किया है, कि उसे येवगेनी प्रिगोजिन के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा, कि विद्रोह को समाप्त करने वाले समझौते को लागू किया जा रहा है और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हमेशा अपनी बात रखी है। सौदे की शर्तों में प्रिगोजिन का बेलारूस में ट्रांसफर होना भी शामिल था। वह और उसके भाड़े के लड़ाके आपराधिक आरोपों से बच जाएंगे, और संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने अपनी जांच बंद कर दी है।"

वहीं, आज ही व्लादिमीर पुतिन ने एक समारोह में रूस की सेना और सुरक्षा बलों के सदस्यों की प्रशंसा की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी नेता ने क्रेमलिन परिसर के एक चौक पर सुरक्षा कर्मियों से कहा, कि रूस के लोग और सशस्त्र बल, विद्रोही भाड़े के सैनिकों के विरोध में एक साथ खड़े थे।

वहीं, पुतिन ने सोमवार को कहा था, कि कुछ लोगों ने सैनिकों को अंधेरे में रखा और उन्हें अपने ही भाइयों के सामने बंदूक लेकर खड़ा कर दिया। जिनके साथ कभी वे कंधे से कंधा मिलाकर लड़े थे। पुतिन ने वैगनर लड़ाकों को ऑफर देते हुए कहा, कि सैनिक या तो रूस की सेना में शामिल हो जाएं या घर लौट जाएं। इसके साथ ही उन्होंने लड़ाकों को बेलारूस जाने का विकल्प भी दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+