अगर भारत आर्थिक संकट में होता, तो पाकिस्तान कर चुका होता हमला... बोले पाकिस्तानी एक्सपर्ट

पाकिस्तान के मौजूदा स्थिति को लेकर पाकिस्तानी पत्रकार के साथ चर्चा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अगर इस वक्त भारत की स्थिति पाकिस्तान के जैसीहोती, तो वह अब तक हमला कर देता।

Muqtedar Khan said about indian leader

File Image: PTI

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति दिनों दिन चरमराती जा रही है। देश में भुखमरी चरम पर है। आटे की कीमत डेढ़ सौ रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है। लोग सरकारी दर पर आटे का पैकेट खरीदने के लिए सड़क पर घंटों लाइन लगाए बैठे रहते हैं। पाकिस्तान के पीएम खुद देश को डुबने से बचाने के लिए एक से दूसरे देश जा रहे हैं। इसमें उन्हें कहीं सफलता मिल रही है तो कहीं से खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के मौजूदा हालात को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान और भारत की सोच को लेकर बाते की गई हैं।

भारत जब चाहे कर सकता है हमला

इस वीडियो में एक्सपर्ट पाकिस्तानी एंकर से यह कह रहा है कि भारत जब चाहे तब पाकिस्तान पर हमला करके उसे तबाह कर सकता है, लेकिन उसकी ऐसी सोच नहीं है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के मौजूदा स्थिति को लेकर पाकिस्तानी पत्रकार के साथ चर्चा करते हुए राजनीतिक विश्लेषक मुक्तेदार खान कहते हैं भारत अभी तरक्की के रास्ते पर है जबकि पाकिस्तान दिनोंदिन डूबता जा रहा है। वे आगे कहते हैं कि सोचिए अगर स्थिति इसके विपरीत होती तो क्या होता?

भारत की जगह पाक होता तो उल्टा होता

पाकिस्तानी टिप्पणीकार कहते हैं कि अगर इसका उलटा होता और अगर इस वक्त भारत की स्थिति पाकिस्तान की तरह होती, तो पाकिस्तान निश्चित तौर पर कश्मीर हासिल करने के लिए भारत के ऊपर हमला कर देता। पाकिस्तानी जर्नलिस्ट से चर्चा के दौरान एक्सपर्ट मुक्तेदार खान कहते हैं, '' मौजूदा वक्त में भारत और पाकिस्तान के बीच शक्ति का जो असंतुलन है... पाकिस्तान डूब रहा, इंडिया इज राइजिंग... अगर उल्टा होता ना तो आपलोग कश्मीर पाने के लिए भारत पर अटैक कर चुके होते। आपलोग कहते इंडिया की अर्थव्यवस्था डूब रही है, पैसे नहीं है, फॉरेन एक्सचेंज नहीं है, तमिलनाडु अलग जा रहा है, असम अलग जा रहा है...''

पाकिस्तानी लीडर से अलग भारतीय नेता

राजनीतिक टिप्पणीकार मुक्तेदार खान ने कहा कि भारत पाकिस्तान पर हमला कर सकता है और आज उसे तबाह कर सकता है, लेकिन भारतीय नेता पाकिस्तान के जैसे नहीं हैं। भारत, पाकिस्तान की बदहाल स्थिति का फायदा नहीं उठा रहा है। पाकिस्तानी नेताओं को भारत के विदेश मंत्री को जवाब देने से पहले उन्हें इस तथ्य से अवगत होना चाहिए। पाकिस्तानियों को समझना चाहिए कि इंडियन लीडरशिप, पाकिस्तानी लीडरशिप की तुलना में अधिक समझदार, अधिक संतुलित और अधिक शांतिप्रिय है।

कौन हैं मुक्तेदार खान?

डॉ. मुक्तेदार खान डेलावेयर विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग में प्रोफेसर हैं। वह कई पुरस्कार जीत चुकी पुस्तक इस्लाम एंड गुड गवर्नेंस: पॉलिटिकल फिलॉसफी ऑफ इहसन के लेखक हैं। उनके आलेख द वॉल स्ट्रीट जर्नल, द न्यूयॉर्क टाइम्स, द वाशिंगटन पोस्ट, द नेशनल इंटरेस्ट, द कन्वर्सेशन, द डिप्लोमैट, द इंडियन एक्सप्रेस, आउटलुक इंडिया सहित दुनिया भर के कई अन्य प्रकाशनों में छपते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+