मैं कभी भी अच्छा विद्यार्थी नहीं था : बराक ओबामा
ओबामा ने बताया कि उनकी मां शिक्षा को बहुत महत्व देती थी और कहती थी कि इसी से उनके आगामी जीवन में अवसरों का रास्ता खुलेगा। ओबामा का कहना है कि मुझे पढ़ने के लिए सुबह जल्दी उठना कभी भी अच्छा नहीं लगता था, लेकिन अपनी मां के समझाने पर मैं ऐसा करता थ, उन्हें डर था कि कहीं मैं पीछे न छूट जाऊं।
देखें- बराक ओबामा की शानदार जीवन शैली
दूसरी शादी के बाद ओबामा की मां इंडोनेशिया में रहने लगी, जिससे ओबामा की शुरूआती शिक्षा जकार्ता में हुई। इसके बाद वह अपनी नानी के घर होनेलूलू चले आये। होनूलूलू से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ओबामा उच्च शिक्षा के लिए लॉस एंजेल्स आये और कोलंबिया विश्वविद्यालय में राजनीतिशास्त्र और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का गहरा अध्ययन किया।
ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति हैं, यह उनका दूसरा कार्यकाल है। उन्हें एक राजनेता के तौर पर दुनिया भर में लोकप्रियता प्राप्त है।













Click it and Unblock the Notifications