तस्‍वीरें: पत्‍नी मिशेल के डर से सिगरेट छोड़ने वाले ओबामा के अलग अलग अंदाज

न्‍यूयॉर्क। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने एक व्‍यक्ति से अनौपचारिक बातचीत में कहा है कि उन्‍होने संभवत: पिछले छह वर्षों से सिगरेट नहीं पी है, क्‍योंकि वह अपनी पत्‍नी से डरते हैं। ओबामा संयुक्‍त राष्‍ट्र के वार्षिक महासभा के एक कार्यक्रम में हिस्‍सा ले रहे थे। यह बातें एक समाचार चैनल द्वारा की गई वीडियो रिकॉर्डिंग से पता चलीं। यह ध्‍यान देने योग्‍य है ओबामा को अमेरिका में स्‍वस्‍थ जीवन शैली के लिए भी जाना जाता है। वहीं उन्‍होने अपनी किताब 'ड्रीम्‍स फ्राम माई फादर' में लिखा था कि वह सिगरेट पीने की आदत के शिकार थे।

चैनल की वीडियों रिकॉर्डिंग से पता चलता है कि ओबामा एक शख्‍स के पास बैठे हैं और उससे पूछते हैं कि क्‍या आपने सिगरेट छोड़ दी है लेकिन जब यही सवाल ओबामा से उस शख्‍स ने पूछा तो ओबामा मुस्‍करा कर कहते हैं कि हॉ, मैं अपनी पत्‍नी से डरता हूं, इसलिए सिगरेट छोड़ दी है।

राष्‍ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल में भी उन्‍होने मीडिया से बातचीत में कहा था कि मैंने सिगरेट पीने की आदत से '95 प्रतिशत' निजात पा ली है, लेकिन फिर भी कभी कभी सिगरेट पीने से खुद को रोंक नहीं पाता। इस संबंध में व्‍हाइट हाउस के प्रवक्‍ता रॉबर्ट गिब्‍स ने कहा था कि ओबामा ने पिछले नौ महीने से धूम्रपान नहीं किया है और काम के अत्‍यधिक दबाव के बीच भी वह सिगरेट नहीं छोड़ना चाहते हैं।

देखें अलग अलग रूपों में बराक ओबामा-

वाशिंगटन

वाशिंगटन

वाशिंगटन के नेवी यॉर्ड में अभी कुछ समय पहले हुए गोलीकांड के बारे में बात करते बराक ओबामा।

वाशिंगटन

वाशिंगटन

सितंबर 2001 में हुए आतंकी हमले की बारहवीं बरसी के मौके पर बराक ओबामा।

बराक ओबामा

बराक ओबामा

अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा बच्‍चों के साथ एक कार्यक्रम के दौरान।

न्‍यूयॉर्क

न्‍यूयॉर्क

अमेरिकी राष्‍ट्रपति की पत्‍नी मिशेल ओबामा।

टूली

टूली

एक शॉकर बॉल को किक करते राष्‍ट्रपति बराक ओबामा।

ओक ब्‍लफ्स

ओक ब्‍लफ्स

गोल्‍फ गाड़ी चलाने के दौरान भीड़ का अभिवादन करते बराक ओबामा।

विनयार्ड हैवेन

विनयार्ड हैवेन

गोल्‍फ क्‍लब में बराक ओबामा।

ईगरटाऊन

ईगरटाऊन

वाइन यार्ड गोल्‍फ क्‍लब में बराक ओबामा।

ओक ब्‍लफ्स

ओक ब्‍लफ्स

गोल्‍फ का एक शॉट मिस करने के बाद प्रतिक्रिया देते अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा।

प्रिटोरिया

प्रिटोरिया

दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति जैकब जुमा द्वारा बुलाई गयी डिनर पार्टी में बराक ओबामा।

रॉबेन आईलैंड

रॉबेन आईलैंड

अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा रॉबेन आइलैंड की एक जेल में। यह वहीं जेल में जहां दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति नेल्‍सन मंडेला ने 27 वर्ष की जेल में 18 वर्ष यहीं काटे।

बर्लिन

बर्लिन

जर्मनी के में एक कार्यक्रम के दौरान जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल के साथ बराक ओबामा।

बराक ओबामा

बराक ओबामा

शिकागो के एक अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+