मैं स्टेज पर सेक्सुलाइज़्ड महसूस कर रही थी: माइली सायरस

मैं स्टेज पर सेक्सुलाइज़्ड महसूस कर रही थी माइली सायरस

माइली सायरस
BBC
माइली सायरस

अमरीकी अभिनेत्री और गायिका माइली सायरस ने कहा है कि उन्होंने 2013 में एमटीवी वीडियो म्यूज़िक अवॉर्ड में स्टेज पर ट्वेर्क डांस के दौरान ख़ुद को सेक्सुलाइज़्ड यानी कामुक महसूस किया था.

उस शो के दौरान माइली ने लेटेक्स ब्रा पहनी थी. जब वह गायक रॉबिन थिक के साथ मंच पर थीं तो ख़ुद को छूते हुए उनकी जीभ बाहर निकल जाती थी.

कुछ प्रशंसकों ने तो माइली का समर्थन किया था, लेकिन कई लोगों ने उनके इस प्रदर्शन पर हैरानी जताई थी. हार्पर बाज़ार मैगज़ीन से माइली ने कहा कि जो मुझसे उम्मीद की गई थी वही हुआ.

माइली सायरस 'सबसे ख़राब ड्रेस' वाली शख़्सियत

माइली ने फल-फूल के साथ की लक्ष्मी पूजा!

माइली सायरस
Getty Images
माइली सायरस

माइली ने कहा, ''मैं फ़ोटोशूट में यह सब नहीं दिखाना चाहती थी. लड़की होने के नाते नहीं चाहती थी कि ब्रेस्ट और जीभ बाहर निकले.

माइली ने कहा, ''शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि मैं कह रही हूं ये तुम क्या कर रही हो. लड़कियों को इस आज़ादी के लिए समर्थ होना चाहिए या चाहे जो भी हो, लेकिन एक मौक़े पर मैंने ख़ुद को सेक्सुलाइज़्ड महसूस किया.''

24 साल की माइली ने एक बार फिर से अपने नए एलबम में इमेज बदली है. मालिबु में माइली ने ख़ुद को एक परंपरागत लुक में पेश किया है.

माइली सायरस
BBC
माइली सायरस

पिछले साल माइली ने कहा था कि वह ख़ुद को 'पैनसेक्सुअल' के रूप में देखती हैं. मतलब वह यौन चुनाव में ख़ुद को सीमित दायरे में नहीं पाती हैं. किशोरावस्था में माइली अपने अपने यौन चुनाव को लेकर काफ़ी जूझ चुकी हैं.

माइली ने कहा कि उस परफॉर्मेंस में उनकी कोई ग़लती नहीं थी. उन्होंने कहा कि मैंने स्टेज पर जो किया उससे कई लोग बुरी तरह से हैरान थे.

माइली ने कहा, ''जब मैं 11 या 12 साल की थी तब और हैरान करने वाली बात थी. मुझे पूरे बाल और मेकअप में रखा गया था. मैंने एक विग पहना था. इसमें कुछ भी हैरान करने वाला नहीं है कि बहुत लोग अपनी राह खो बैठते हैं.''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+