'जितना भारत से प्यार, उतनी ही पाकिस्तान से भी मोहब्बत'
Recommended Video

कराची। एक बार फिर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने विवादित बयान दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे जितना भारत से प्यार करते हैं, उतनी ही मोहब्बत पाकिस्तान से भी करते हैं। मणिशंकर इन दिनों पाकिस्तान में हैं और वे कराची में किसी विशेष समारोह में शिरकत कर रहे हैं। बता दें कि इसी महीने फरवरी माह में त्रिपुरा में और अप्रैल तक कर्नाटक में विधानसभा चुनाव है, इस बीच अय्यर का यह बयान कांग्रेस के लिए मुश्किलें जरूर खड़ी करेगा।

मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
कराची में एक समारोह में मणिशंकर अय्यर ने कहा कि दोनों ही देशों को लगातार बातचीत जारी रखने की जरूरत है। अक्सर अपने बयानों से विवादों में रहने वाले मणिशंकर अय्यर ने आगे कहा, 'जहां एक तरफ इस्लामाबाद मसलों को सुलझाने के लिए वार्ता के लिए तैयार है, तो नई दिल्ली इसके लिए बिल्कुल भी नहीं।' अय्यर के अनुसार, भारत-पाकिस्तान के विवादों को निपटाने के लिए आपसी बातचीत के अलावा और कोई विकल्प ही नहीं है।

पाकिस्तान पर अय्यर का बयान
अय्यर ने कहा, 'मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं क्योंकि मैं भारत से प्यार करता हूं। भारत को भी अपने पड़ोसी से प्यार करना चाहिए।' तीन बार सांसद रह चुके मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के कश्मीर और आतंकवाद दो मुख्य मुद्दे हैं, जिन्हें सुलझाने की जरूरत है। मणिशंकर के अय्यर के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान को मुशर्रफ की उस नीति पर चलना चाहिए, जो उन्होंने अपने कार्यकाल में तैयार की थी।

क्या अय्यर पर होगी कार्रवाई?
पाकिस्तान को लेकर अय्यर के बयान पर कांग्रेस नेता वी. हनुमंत राव ने कहा है कि मणिशंकर अय्यर को ऐसे बयानों से बचना चाहिए। उन्हें चुप रहना चाहिए, बीजेपी को ऐसे बयानों से फायदा होता हैं। मैं राहुल गांधी को उन्हें पार्टी से निकालने के लिए पत्र लिखूंगा। बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के दौरान मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए 'नीच' शब्द का प्रयोग किया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था।
-
Pakistan Energy Crisis: कराची में गैस खत्म-मुल्तान में कुछ घंटे की बिजली, शहबाज शरीफ से नहीं संभल रहा पाक -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications