इस देश में अब से पब्लिक प्लेस में सोना कानूनन अपराध होगा

बुडापोस्ट। हंगरी में अब पब्लिक प्लेस अगर कोई बेघर नींद लेते हुए पकड़ा जाता है तो यहा कानूनन अपराध होगा और उसे इसके लिए सजा भी मिल सकती है। हंगरी में यह नया कानून विक्टर ओर्बान की सरकार ने लाया है, जो सोमवार से पूरे देश में लागू हो गया। बुडापोस्ट पार्लियामेंट ने इसी साल जून में यह कानून पास किया था, जिसके अनुसार यह पुलिस की जिम्मेदारी होगी कि वे पब्लिक प्लेस में नींद ले रहे लोगों को वहां से हटाए। सरकार के अनुसार, उन्होंने लोगों को हित में यह फैसला लिया है।

इस देश में अब से पब्लिक प्लेस में सोना कानूनन अपराध होगा

हंगरी सरकार के इस कदम से मानवाधिकार संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया है और संयुक्त राष्ट्र ने इसे 'क्रूर' बताते हुए लोगों के अधिकारों का हनन बताया है। हंगरी की सोशल अफैयर्स स्टेट सेक्रेटरी ने कहा, 'ये सुनिश्चित किया जाता है कि रात के समय बेघर लोगों को सड़कों पर नहीं होंगे, जिससे कि आम नागरिक पब्लिल प्लेस का इस्तेमाल कर सके।'

हंगरी में लगभग 11,000 जगहों पर बेघर लोगों के लिए शेल्टर होम है, लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो पूरे देश में 20,000 लोग बेघर हैं। सरकार ने अपने बचाव में कहा है कि बेघर लोगों के लिए वे फंडिंग बढ़ा रहे हैं। सरकार ने कहा है कि वे इन लोगों के साथ गरिमापूर्ण तरीकों से ही पेश आ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'बेघर लोगों के लिए दिन और रात में रहने और खाने की जगह मिल रही है, जहां वे खुद साफ सफाई करके सो भी सकते हैं।'

जून में यूएन एक्सपर्ट लिलानी फराह ने हंगरी सरकार के इस कदम को क्रूर बताते हुए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून का उल्लंघन बताया था। पिछले महीने यूरोपियन पार्लियामेंट ने हंगीरी सरकार के खिलाफ एक्शन लेने के लिए वोट किया था।

ये भी पढ़ें: भारत में घटी भूखों की तादाद, तो पाक में बढ़ रहे हैं भूखे: रिपोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+