भारत में घटी भूखों की तादाद, तो पाक में बढ़ रहे हैं भूखे: रिपोर्ट
नयी दिल्ली। भारत में भूख की मार झेल रहे लोगों की संख्या कम नहीं है। हजारों-हजार लोग भूखे सोते है, लेकिन खुशी की बात ये है कि संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत में भूखों की तादात में कमी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में भूखों की तादात 9.5 प्रतिशत घटकर 19.07 करोड़ पर आ गई जो दो दशक पहले 21.08 करोड़ थी।

वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में भूखों की तादात में बढ़ोतरी हुई है। इस वक्त पाकिस्तान में भूखों की संख्या 38 प्रतिशत तक बढ़ गई है। हालांकि दक्षिण एशिया में सबसे अधिक भूखे लोगों के मामले में भारत अलग स्थान रखता है। पाकिस्तान में भूखे लोगों की संख्या 3.96 करोड़ है, जबकि बांग्लादेश में यह संख्या 2.62 करोड़, श्रीलंका में 52 लाख और नेपाल में 36 लाख है।
भारत और इसके पड़ोसी देश गरीबी कम करने और विकास के एक न्यूनतम स्तर को हासिल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21वीं शताब्दी के शुरू में तय मिलेनियम डिवेलपमेंट गोल के तहत वर्ष 2015 तक भूखे लोगों की संख्या आधी करने के लक्ष्य से काफी पीछे हैं।












Click it and Unblock the Notifications