Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: इटली में शहर से टकराया तूफान, रोंगटे खड़े कर देंगी तस्वीरें

इटली के दक्षिण-पश्चिम शहर सलेर्नो में एक वॉटरस्पाउट के शहर की तरफ बढ़ते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इस तूफान की खौफनाक तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही हैं। इस तूफान से अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है।

रोम। इटली के दक्षिण-पश्चिम शहर सलेर्नो में एक वॉटरस्पाउट के शहर की तरफ बढ़ते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इस तूफान की खौफनाक तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही हैं। इस तूफान से अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। ये घटना तीन दिन पहले की बताई जा की है, जिसकी तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

Waterspout

वॉटरस्पाउट बवंडर की तरह होता है, लेकिन ये केवल पानी के ऊपर बनता है जब ठंडी और अस्थिर हवा गर्म पानी के ऊपर से गुजरती है। जमीन से टकराने के बाद वॉटरस्पाउट खत्म हो जाता है। स्थानीय लोगों ने वॉटरस्पाउट के सलेर्नो शहर की तरफ बढ़ते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मां की सेल्फी ने बेटे को सजा से बचाया, नहीं तो हो जाती 99 साल की जेल

चश्मदीदों ने बताया कि दो दिन पहले ये तूफान शहर की तरफ बढ़ रहा था। Vietri Sul Mare में वॉटरस्पाउट को कैमरे में कैद करने वाले Antonio Stanzione ने यूरोन्यूज को बताया कि उन्होंने ऐसा नजारा इससे पहले कभी नहीं देखा था। 'पहली चीज जो मैंने सोची वो ये थी कि प्रकृति कितनी खूबसूरत चीज बना सकती है। इसके बाद मुझे ऐसा लगा कि स्थिति खतरनाक हो रही है।'

खबरों के मुताबिक तूफान से जहाज और कुछ कार्गो कंटेनर को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: हवा में फूटा बारूद से भरा हॉट एयर बलून, जमीन पर ही हो गई आतिशबाजियां

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+