मां की सेल्फी ने बेटे को सजा से बचाया, नहीं तो हो जाती 99 साल की जेल
सेल्फी के कारण अभी तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन हाल ही में इसी सेल्फी ने एक युवक को जेल होने से बचा लिया। अमेरिका के टेक्सस में एक 21 साल के युवक को उसकी मां द्वारा खींची गई सेल्फी ने बचा लिया, नहीं तो उसे 99 साल की जेल हो जाती।
ऑस्टिन। सेल्फी के कारण अभी तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन हाल ही में इसी सेल्फी ने एक युवक को जेल होने से बचा लिया। अमेरिका के टेक्सस में एक 21 साल के युवक को उसकी मां द्वारा खींची गई सेल्फी ने बचा लिया, नहीं तो उसे 99 साल की जेल हो जाती। 21 वर्षीय क्रिटोफर प्रीकोपिया पर उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड ने आरोप लगाया था कि उन्होंने लड़की पर हमला किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने ये भी कहा था कि क्रिस्टोफर ने उनकी छाती पर बॉक्स कटर से एक्स का निशान बनाया।

एक्स-गर्लफ्रेंड ने लगाए थे झूठे आरोप
एक्स-गर्लफ्रेंड का आरोप था कि क्रिस्टोफर 20 सितंबर, 2017 को उनके घर में घुस आए और उनपर हमला किया। इन आरोपों के बाद क्रिस्टोफर को अगले ही दिन गिरफ्तार किया गया था। इस केस की सुनवाई चली तो क्रिस्टोफर की मां द्वारा खींची गई सेल्फी उनकी बेगुनाही का अहम सबूत बनी। दरअसल उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड ने पुलिस को घटना का जो वक्त बताया, उस समय क्रिस्टोफर अपने परिवार के साथ उत्तर-पश्चिम ऑस्टिन में थे।

मां की सेल्फी ने जेल जाने से बचाया
उनकी मां एरिन ने तब कुछ तस्वीरें भी खींची थीं, जिसे उन्होंने कोर्ट में सुनवाई के दौरान पेश किया। इस सेल्फी को खींचते वक्त जीपीएस ऑन होने के कारण उसकी लोकेशन भी आ गई। उन्होंने इस सेल्फी को कोर्ट में पेश किया जिसे अहम सबूत के तौर पर लिया गया। कोर्ट ने इस साल जून में क्रिस्टोफर पर लगा आरोप हटा दिया। उनकी मां ने एक इंटरव्यू में कहा कि भगवान की दुआ से लड़की ने वो दिन बताया जब उनका बेटा उनके साथ था।

हो सकती थी अधिकतम 99 साल की जेल
कोर्ट के आरोप हटाने के बाद उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड ने कबूल कर लिया कि ये आरोप झूठे थे। दोनों ने हाईस्कूल में एक-दूसरे को डेट किया था और दोनों के बीच तब थोड़ी परेशानियां थीं। डेढ़ लाख यूएस डॉलर की बेल के बाद क्रिस्टोफर को रिहा किया गया। अगर उनकी मां कोर्ट में इस सबूत को पेश नहीं करतीं तो उन्हें अधिकतम 99 साल की जेल हो सकती थी।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications