20 बच्चों को आग से निकालने वाली अमेरिकी 'सुपरवुमेन' रनाइता
मैरीलैंड। अमेरिका में जहां इन दिनों चुनावी मौसम में धर्म को आधार बनाकर लोगों पर हमले किए जा रहे हैं वहीं एक ऐसी घटना होती है, जो लोगों को दोबारा सोचने पर मजबूर कर देती हैं। यहां पर बस ड्राइवर रनाइता स्मिथ अब कई लोगों की आदर्श बन गई हैं और हर धर्म के लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

जलती बस में जा पहुंचा रनाइता
रानाइता ने स्कूल बस में आग लगने के बाद 20 बच्चों की जान बचाई हैं। स्मिथ ने न सिर्फ बच्चों की जिंदगी बचाई बल्कि बुरी तरह से जल रही बस में यह देखने गईं कि कहीं कोई बच्चा छूट तो नहीं गया है। सोमवार को हुई इस घटना का जिक्र एक प्रोफेसर फजलुल कबीर ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर किया।
'मां होने के नाते मेरा कर्तव्य'
वहीं रनाइता इस पूरी घटना के बारे में कहती हैं वह भी एक मां हैं और ऐसे में बच्चों की जिंदगी बचाना उनका कर्तव्य था। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि सारे बच्चे सुरक्षित रहे और सुरक्षित अपने घरों को रवाना हुए। अगर रनाइता ने हिम्मत नहीं दिखाई होती तो शायद आज वे 20 बच्चे अपनी मां के पास नहीं होते।












Click it and Unblock the Notifications