आतंकवाद पर अमेरिका से की भारत की शिकायत तो नवाज को मिला टका सा जवाब
वाशिंगटन। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आज अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे लेकिन इससे पहले ही पाक को दुनिया के सामने शर्मिदगी झेलनी पड़ी है।
पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अमेरिका से पाक में भारत के दखल और भारत की ओर से बढ़ते आतंकवाद की शिकायत की। इस पर अमेरिका ने ही उन्हें हिदायत दे डाली कि वह पहले अपने देश से आतंकवाद को खत्म करें।
पढें-पाक ने दी है अमेरिका को चेतावनी
पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और अमेरिका के विदेश सचिव जॉन कैरी के बीच बुधवार को मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात में नवाज शरीफ ने कैरी को तीन डॉजियर सौंपे।
यह डॉजियर बलूचिस्तान, फाटा और दूसरे हिस्सों में भारत के दखल से संबंधित थे। लेकिन कैरी ने न सिर्फ इन डॉजियर को नजरअंदाज कर दिया बल्कि नवाज को एक हिदायत भी दे डाली। कैरी या उनके सहयोगी नवाज की ओर से सौंपे गए इन इन डोजियर्स से जरा भी सहमत नहीं दिखे।
अमेरिका के विदेश विभाग की ओर से जब मीडिया से बात की जा रही थी तो उस समय भी इनका कोई जिक्र नहीं हुआ। विदेश विभाग के स्पोक्सपर्सन ने दो टूक कहा कि उन्हें इन डॉजियर के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।
शरीफ से मुलाकात के बाद कैरी की ओर से किए गए ट्वीट में भी इसका जिक्र नहीं था। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि आतंकवाद पर लगाम को लेकर पाकिस्तान जरा भी गंभीर नहीं है और उसकी कोशिशें काफी नहीं हैं।
पाक ने इसी तरह से पिछले माह यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर भी सेक्रेटरी जनरल बान की मून को एक डॉजियर दिया, लेकिन मून ने भी इसे कोई तवज्जो नहीं दी।













Click it and Unblock the Notifications