भारत से निपटने के लिए तैयार पाक का प्लान, न्यूक्लियर हथियार अहम हिस्सा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज चौधरी ने भारत से निबटने के लिए पाकिस्तान के प्लान के बारे में दावा किया है। उन्होंने इस प्लान में भारत को न्यूक्लियर हथियारों की धमकी दी है।

पाक के विदेश सचिव एजाज चौधरी ने कहा कि भारत के 'कोल्ड-स्टार्ट डॉक्टरिन' से निपटने के लिए पाक ने अपने छोटे परमाणु हथियारों का निर्माण किया है।
पढ़ें-कराची में भारतीयों को फ्री खाना और पाक की गांधीगिरी
पाकिस्तान का दावा है पाक से डरकर और किसी युद्ध की स्थिति में निपटने के लिए भारत ने 'कोल्ड-स्टार्ट डॉक्टरिन' बनाया है।इसके तहत भारत ने अपनी सेना की छोटी-छोटी टुकड़ियां बनाई हैं।
इन टुकड़ियों में सेना की अलग-अलग शाखाओं के तेज-तर्रार जवान शामिल हैं जो अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं।
पाक के नए एनएसए देंगे पीएम मोदी को करारा जवाब
पाक के न्यूजपेपर 'डॉन' के मुताबिक यह पहला मौका है जब पाक के एक सीनियर ऑफिसर ने नीतिगत परमाणु हथियारों के निर्माण को लेकर अपने देश के निर्णय पर रुख स्पष्ट किया है। चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार युद्ध शुरू करने के लिए नहीं बल्कि प्रतिरक्षा के लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications