लगातार हमलों के बाद भी ISIS ने कमा लिए 2.4 बिलियन डॉलर
न्यूयॉर्क। भले ही दुनिया कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन आईएसआईएस की न तो दहशत कम होने का नाम ले रही है और न ही उसके आय के स्त्रोतों में कोई कमी आ रही है।

सबसे अमीर आतंकी संगठन
सेंटर फॉर एनालिसिस ऑफ टेररिज्म की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2015 में आईएसआईएस ने 2.4 बिलियन डॉलर की रकम कमाई है।
इस रकम के साथ ही आईएसआईएस खतरनाक होने के साथ ही साथ सबसे अमीर आतंकी संगठन भी बन गया है।
पिछले वर्ष की तुलना में 500 मिलियन कम
इस रिपोर्ट के मुताबिक आईएसआईएस पर होने वाले हमलों के बावजूद इसकी रकम में कोई कमी नहीं आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक आईएसआईएस की कमाई पिछले वर्ष की तुलना में 500 मिलियन कम है। संगठन करीब अपने अधिकार क्षेत्र में मौजूद करीब आठ मिलियन लोगों पर टैक्स लगाकर अपन राजस्व में इजाफा करने की पूरी ताकत रखता है।
सपना है आईएसआईएस को हराना
रिपोर्टको टेररज्मि एक्सपर्ट ज्यां चार्ल्स ब्रिसर्ड और डेमिन मार्टिनेज ने तैयार किया है। इनका कहना है कि आईएसआईएस को हराना इतना आसान नहीं है। इन दोनों ने साफ कर दिया है कि आईएसआईएस की माली हालत खराब करने का सपना जो भी देश देख रहे हैं वह सिर्फ सपना ही है क्योंकि आने वाले कई वर्षों तक आईएसआईएस की आर्थिक हालत बहुत मजबूत रहने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications