एक पब्लिक स्‍पीच के लिए ओबामा की फीस दो करोड़ 57 लाख रुपए

पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा एक पब्लिक स्‍पीच के लिए ले रहे हैं करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपए। हाल ही में वॉल स्‍ट्रीट बैंक के एक कार्यक्रम के लिए हैं करीब 400,000 अमेरिकी डॉलर।

वॉशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा अपने भाषणों के लिए आज दुनियाभर के तमाम युवाओं में काफी मशहूर हैं। उनके भाषणों को लोग यू-ट्यूब पर कई बार सुनते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि ओबामा अपनी एक स्‍पीच के लिए कितनी फीस लेते हैं। आप सुनकर हैरान रह जाएंगे लेकिन ओबामा अपनी एक स्‍पीच के लिए इन दिनों दो करोड़ से भी ज्‍यादा की रकम लेने रहे हैं।

एक पब्लिक स्‍पीच के लिए ओबामा की फीस दो करोड़ 57 लाख रुपए

दो दिन में दो पब्लिक स्‍पीच

पिछले दिनों ओबामा ने वॉल स्‍ट्रीट बैंक में एक पब्लिक स्‍पीच दी थी। इस स्‍पीच के लिए ओबामा को 400,000 अमेरिकी डॉलर लिए थे। अगर इसे भारतीय रुपए में बदला जाए तो यह रकम करीब दो लाख ओबामा ने अपनी कला को अपनी आय का जरिया बना लिया है। इस पर ओबामा की आलोचना शुरू हो गई है लेकिन इसके बाद भी ओबामा ने इतने ही रकम पर एक और डील अपने नाम कर डाली। गुरुवार को ओबामा एक और कार्यक्रम एएंडई नेटवर्क एडवरटाइजिंग के एक कार्यक्रम में आए और यहां पर भी उन्‍होंने इतनी ही फीस ली। यहां पर करीब 90 मिनट तक ओबामा का इंटरव्‍यू भी लिया गया। राष्‍ट्रपति ओबामा को अपने पद से गए हुए 100 दिन हो चुके हैं। उन्‍होंने पिछले वर्ष सितंबर में इस बात की मंजूरी दी थी कि वह वॉल स्‍ट्रीट बैंक की ओर से आयोजित एक हेल्‍थ केयर इवेंट में बोलेंगे।

नई कॉफी मशीन चलाना सीख रहे ओबामा

एएंडई के इवेंट में जैसे ही ओबामा दाखिल हुए उनके लिए काफी तालियां बजीं। जब उनसे पूछा गया कि वह व्‍हाइट हाउस से बाहर आने के बाद किस चीज को सबसे ज्‍यादा मिस करते हैं तो उन्‍होंने कहा कि गर्मी की रातों में उन्‍हें ट्रूमैन बालकनी में बैठना काफी पसंद था। यहां पर बैठकर वह वॉशिंगटन मान्‍यूमेंट और लिंकन मेमोरियल को निहारते थे। ओबामा ने बताया कि जब से उन्‍होंने व्‍हाइट हाउस छोड़ा है तब से वह कार ड्राइव कर रहे हैं। साथ ही वह अपने नए घर में नई कॉफी मशीन को चलाना भी सीख रहे हैं। इस कार्यक्रम को हिस्‍ट्री चैनल की ओर से आयोजित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+