LPG Crisis: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कितने भारतीय जहाज अभी भी फंसे? LPG सप्लाई पर कितना होगा असर? देखें रिपोर्ट

LPG Crisis: Israel, America और Iran की जंग में भारत समेत कई देश पिस रहे हैं। LPG और तेल का संकट अभी भारत तक ठीक से पहुंचा भी नहीं था कि ईरान ने भारतीय जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जाने से इजाजत दे दी। इसी बीच खाड़ी क्षेत्र में कम से कम 22 भारतीय जहाजों की पहचान की गई। इन जहाजों में सात LPG के, सात तेल टैंकर, चार कंटेनर जहाज, दो थोक (बल्क) कैरियर, एक टगबोट और एक ड्रेजर शामिल हैं। इससे साफ होता है कि युद्ध के बीच भारत का व्यापार चल रहा है।

किसे मिलेगी छूट?

LPG सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच Abbas Araghchi ने एक इंटरव्यू में कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सिर्फ दुश्मन देशों के जहाजों के लिए बंद है। उनके मुताबिक बाकी देशों के जहाज सामान्य रूप से गुजर सकते हैं, जिससे भारत जैसे देशों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद बनी है।

LPG Crisis

दो जहाज पहुंचे, कितने बाकी?

शिपयार्ड मिनिस्ट्री के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि दो LPG टैंकर-शिवालिक और नंदा देवी-गुजरात के मुंद्रा और कांडला पोर्ट पर पहुंच चुके हैं। हालांकि, अभी भी 22 भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मूज के आसपास फंसे हुए हैं, जिससे चिंता बनी हुई है।

कुछ जहाजों ने पार किया रास्ता

VesselFinder के डेटा के मुताबिक, दो अन्य तेल टैंकर-जग प्रकाश और देश विभोर-भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके हैं। इसके अलावा एक और भारतीय माल ढोने वाला जहाज भी रात के दौरान इस रास्ते से गुजरता देखा गया। साथ ही, दो कच्चे तेल के टैंकर और एक अन्य मालवाहक जहाज भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके हैं।

जग लाड़की को मिला नेवी का एस्कॉर्ट

क्रूड ऑयल टैंकर जग लाड़की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार नहीं कर पाया। ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, यह ओमान की खाड़ी में फुजैराह पोर्ट पर रुका हुआ था। बाद में भारतीय नौसेना ने इसे सुरक्षित रूप से अरब सागर तक एस्कॉर्ट किया।

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग डेटा

VesselFinder के मुताबिक देश विभोर और जग प्रकाश स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके थे, लेकिन MarineTraffic पर उनकी लेटेस्ट लोकेशन दिखाई नहीं दे रही थी। जग प्रकाश, जो ओमान के सोहर पोर्ट से गैसोलीन लेकर चला था, अब तंजानिया के तांगा की ओर बढ़ रहा है और 21 मार्च को वहां पहुंचने की उम्मीद है।

17 दिनों से खाड़ी में फंसे LPG टैंकर

MarineTraffic डेटा के मुताबिक, कम से कम सात LPG टैंकर पिछले 17 दिनों से फारस की खाड़ी में मौजूद हैं। इनमें से तीन-जग वसंत, पाइन गैस और ग्रीन साणवी-स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने के इंतजार में हैं, जबकि चार अन्य अभी भी चोकपॉइंट के पश्चिमी हिस्से में फंसे हुए हैं।

दुबई पोर्ट पर तैनात खास जहाज

भारतीय ध्वज वाला ड्रेजर वोल्वॉक्स ओलंपिया दुबई पोर्ट पर तैनात है। यह जहाज समुद्र की तलछट को साफ करने का काम करता है और सक्शन पाइप के जरिए मिट्टी को निकालकर अपने अंदर स्टोर करता है। वहीं, सरकारी बयान के मुताबिक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पश्चिम में फंसे जहाजों में छह LPG टैंकर, एक एलएनजी कैरियर, चार कच्चे तेल के टैंकर, एक केमिकल टैंकर, तीन कंटेनर जहाज, दो थोक कैरियर और एक ड्रेजर शामिल हैं। यह स्थिति भारत की ऊर्जा सप्लाई के लिए चुनौती बन सकती है। फंसे हुए जहाजों की संख्या पहले 28 थी, जो अब 22 रह गई हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+