Ismail Haniyeh: ना इस्माइल हानिया बचा, ना उसका खानदान, जानिए इजराइल कैसे अपने दुश्मन से बदला लेता है?

Ismail Haniyeh News: हमास के पॉलिटिकल विंग के प्रमुख इस्माइल हानिया को ईरान की राजधनी तेरान में मार दिया गया है और माना जा रहा है, कि इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने हमास के मुखिया को मारा है। हमास चीफ की हत्या के साथ ही इजराइल का सबसे बड़ा बदला पूरा हो गया है।

हमास चीफ की हत्या के साथ ही एक बार फिर से साबित हो गया है, कि इजराइल हर हाल में अपने दुश्मनों से बदला लेता है और 7 अक्टूबर को तो इजराइल की संप्रभुता पर हमला किया गया था। हमास के आतंकियों ने दक्षिणी इजराइल पर हमला कर कम से कम 1200 लोगों की हत्या कर दी थी और 150 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था।

Ismail Haniya

ऐसा माना जाता है, कि इस्माइल हानिया ही वो शख्स था, जिसने इजराइल पर हमले का आदेश दिया था और वो इजराइल का सबसे बड़ा दुश्मन था और भला इजराइल, अपने इस दुश्मन को कैसे बख्श देता।

इजराइल अपने इस सबसे बड़े दुश्मन के पूरे परिवार को पहले ही खत्म कर चुका था।

इस्माइल हानिया के खानदान को खत्म कर चुका है इजराइल

इसी साल अप्रैल महीने में इजराइल ने एक खतरनाक एयरस्ट्राइक में हमास चीफ इस्माइल हानिया के 3 बेटों को मार डाला था। जिसकी पुष्टि हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया ने खुद की थी। गाजा सिटी के पास अल-शती शिविर में हानिया के बेटे पर उस वक्त हमला किया गया था, जब वो कार से यात्रा कर रहे थे। ये सभी ईद मनाने के लिए एक करीबी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे, जब इजराइल ने एयरस्ट्राइक में उनकी कार को उड़ा डाला था।

अल जजीरा अरबी को दिए गए एक इंटरव्यू 10 अप्रैल को इस्माइल हानिया ने अपने बच्चों हज़म, आमिर और मोहम्मद के साथ-साथ अपने कई पोते-पोतियों की हत्या की पुष्टि की थी। शेहाब समाचार एजेंसी ने बताया था कि हमास नेता के कम से कम तीन पोते-पोतियों की हमले में मौत हो गई थी।

इजराइल के हमले में इस्माइल हानिया के तीन बेटे औ 3 पोते-पोतियों की मौत हो गई थी।

हानिया ने उस वक्त कहा था, कि उसके बेटों का खून उनके लोगों के बच्चों के खून से ज्यादा मूल्यवान नहीं है। उसने कहा था, कि "हम दुश्मनों का खून यरुशलम और अल-अक्सा की आजादी के लिए बहाएंगे। इसी राह पर बिना संकोच के आगे बढ़ते रहेंगे। उनके खून से हम अपने लोगों और अपने उद्देश्य के लिए आशा, भविष्य और स्वतंत्रता लाएंगे।"

इस एयरस्ट्राइक से पहले भी इजराइल के हमले में इस्माइल हनिए के परिपार के कई सदस्य मारे जा चुके हैं। इससे पहले हमास चीफ का पोता जमाल मुहम्मद हानिए के मारे जाने की खबर आई थी। हानिया की पोती रोआ हम्माम इस्माइल हनिया की भी हवाई हमले में ही मारी गई थी। इसके अलावा इजराइली हमलों में अब तक हानिए के भतीजा और भाई के भी मारे जाने के दावे किए गए हैं।

हानिया ने अल जजीरा को बताया था, कि उसके 13 बच्चे हैं।

Ismail Haniya

7 अक्टूबर को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग में अब तक उसने 60 परिजनों को खोया है।

पिछले साल 17 अक्टूबर को पहली बार इजराइल ने इस्माइल हानिया के घर पर भीषण एयरस्ट्राइक किया था, जिसमें उसके परिवार के 14 लोग मारे गये थे। ये सभी इस्माइल हानिया के घर के लोग थे। हानिया के भाई और भतीजे की इस हमले में मौत हो गई थी।

अप्रैल में हुए हमले के बाद इजराइल ने जून में भी इस्माइल हानिया के परिवार पर हमला किया था और उस दौरान के कम 10 लोगों की हत्या कर दी थी। 25 जून को गाजा नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए कहा था, कि इजरायली हवाई हमले में हमास प्रमुख इस्माइल हानिया के परिवार के 10 सदस्य मारे गए हैं।

हानिया 2019 से ही विदेश में रह रहा था और ऐसा माना जाता है, कि वो कतर में छिपा हुआ था और वहीं से वो इजराइल पर हमले की साजिश रचता रहता था।

पिछले साल अक्टूबर में इजराइल के विदेश मंत्र एली कोहेन ने कमस खाते हुए कहा था, कि 'हम हमास को पूरी तरह से मिटा देंगे।' कोहेन ने कहा था, कि 'गाजा अब इजराइल या किसी और के लिए खतरा नहीं होगा। हम उसे पूरी तरह से मिटाने जा रहे हैं। हम सिर्फ इजराइल के लिए नहीं लड़ रहे हैं संपूर्ण स्वतंत्र युद्ध के लिए लड़ रहे हैं।

इजराइली विदेश मंत्री ने कहा था, कि हमास एक भयानक कैंसर की तरह है। यह फैलने को तैयार है। और अगर हमने इसे यहीं नहीं रोका, तो यह पेरिस लंदन, न्यूयॉर्क, अन्य सभी स्थानों पर भी आ जाएगा...।"

इसके अलावा, इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने भी पिछले साल अक्टूबर में कहा था, कि "हमास के सदस्यों के पास दो विकल्प हैं- या तो अपनी पोजिशन पर मर जाएं या बिना शर्त आत्मसमर्पण करें। कोई तीसरा विकल्प नहीं है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+