कैसी है राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की नाइट लाइफ और उनका वीकएंड

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा दुनिया के सबसे ताकतवर शख्‍स हैं। उनका पूरा दिन कई अहम रणनीतियों को तैयार करने में निकलता है तो वह रात को भी काम करते हैं। न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की ओर से राष्‍ट्रपति ओबामा की नाइट लाइफ पर रोशनी डाली है।

night-life-of-barack-obama

खुद को कहते हैं नाइट गाइ

राष्‍ट्रपति ओबामा खुद को 'नाइट गाइ' कहते हैं यानी वह रात भर काम करते रहते हैं। ओबामा रात को 12 बजे भी अपने स्‍टॉफ को मेल भेज देते हैं तो कभी-कभी मेल का रिप्‍लाई आने पर स्‍टॉफ पर ताना कसना भी नहीं भूलते हैं।

न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स के मुताबिक रात में ओबामा ज्‍यादातर अकेले रहते हैं। वह रात भर जरूरी मेमो पढ़ते रहते हैं। इसके बाद जरूरत पड़ने पर वह उससे जुड़े अधिकारी को मैसेज कर देते हैं।

शाम 6:30 पर डिनर

राष्‍ट्रपति ओबामा रोजाना शाम 6:30 बजे पत्‍नी मिशेल और दोनों बेटियों मलिया और साशा के साथ डिनर खत्‍म कर लेते हैं।डिनर के बाद राष्‍ट्रपति ओबामा ट्रिटी रूम में चले जाते हैं।

यह कमरा व्‍हाइट हाउस के सेकेंड फ्लोर पर उनके बेडरूम के करीब ही है। ओबामा रोजाना चार से पांच घंटे तक इसी ऑफिस में अपना समय बिताते हैं।

इस ऑफिस में ओबामा अपनी स्‍पीच की तैयारी करते हैं और शाम आठ बजे तक उनके स्‍टॉफ सेक्रेटरी की ओर से दी गई वह अमेरिकी नागरिकों की 10 चिट्ठियों को रोजाना पढ़ते हैं।

ईएसपीएन के शौकीन ओबामा

राष्‍ट्रपति ओबामा ईएसपीएन चैनल के भी काफी शौकीन हैं। वह या तो नॉवेल पढ़ते हैं या फिर अपने ऑइपैड पर 'वर्ड्स विद फ्रेंड्स' खेलते हैं। मिशेल भी बीच-बीच में आती रहती हैं लेकिन वह राष्‍ट्रपति से पहले सो जाती हैं। राष्‍ट्रपति ओबामा सिर्फ पांच घंटे ही सोते हैं। वह मानते हैं कि उनके लिए अकेले समय‍ बिताना काफी अहम हैं।

ओबामा का वीकएंड

राष्‍ट्रपति ओबामा के लिए शुक्रवार की रात मूवी नाइट होती है। उन्‍हें केबल पर ड्रामा देखना काफी पसंद है। ओबामा फैमिली इसके अलावा अक्सर व्‍हाइट हाउस की ईस्ट विंग की पहली मंजिल पर स्थित 40 सीटों वाले फैमिली थिएटर में
जाना नहीं भूलता है। राष्‍ट्रपति ओबामा की नाइट लाइफ में टीवी पर न्यूज और स्पोर्ट चैलन देखना भी शामिल है।

पढ़ें-Video: जब ओबामा ने व्‍हाइट हाउस से मिलाया अंतरिक्ष में फोन

रोजाना खाते सात बादाम

ओबामा को रात में कॉफी की कोई जरूरत नहीं होती है। रात में उन्‍हें बस एक बोलत पानी की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा रात को ओबामा रोस्‍टेड सात बादाम खाना नहीं भूलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+