कैसे नरेंद्र मोदी के सामने 'डरपोक' साबित हुए राष्‍ट्रपति बराक ओबामा!

न्‍यूयॉर्क। दुनिया का सुपरपावर देश अमेरिका और इसके ताकतवर राष्‍ट्रपति बराक ओबामा लेकिन इस सुपरपावर देश का ताकतवर राष्‍ट्रपति एक होटल से डर गया। न्‍यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्रसंघ की 70वीं महासभा का आयोजन हो रहा है। न्‍यूयॉर्क के पार्क एवेन्‍यू इलाके में स्थित होटल वालड्रॉफ एस्‍टोरिया वह होटल है जो न्‍यूयॉर्क आने पर हर अमेरिकी राष्‍ट्रपति का निवास स्‍थल होता है।

चीन से डरे ओबामा

पिछले कई वर्षों से राष्‍ट्रपति इसी होटल में रुकते आए हैं लेकिन अब इस होटल को चीन की एक कंपनी ने खरीद लिया है। इस वजह से ही अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने पिछले कई वर्षों से चली आ रही परंपरा को तोड़ने का फैसला कर लिया। वालड्रॉफ एस्‍टोरिया होटल को चीन की कंपनी ने हिल्‍टन होटल श्रंखला से पिछले वर्ष ही खरीदा था।

पढ़ें-इस बार किन-किन सीईओज से मिलेंगे पीएम मोदी

इस बार जब बराक ओबामा यूएनजीए के सत्र को संबोधित करने के लिए न्‍यूयॉर्क जाएंगे तो वह इस होटल में नहीं रुकेंगे। व्‍हाइट हाउस की ओर से यह जानकारी पहले ही दे दी गई थी कि ओबामा और उनका स्‍टाफ इस होटल की बजाय न्‍यूयॉर्क पैलेस होटल में रुकेगा।

कीमत बनी बहाना, जासूसी का है डर

आधिकारिक जानकारी की मानें तो इस होटल की कीमत और राष्‍ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया। सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से चीन की ओर से जारी हैकिंग और अमेरिका के लिए बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर ही यह फैसला लिया गया है।


यहीं रुकेंगे पीएम मोदी

भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव जारी है और चीन की ओर से भारत को हाल ही में नई चुनौतियां पेश की गई हैं। लेकिन इनके बावजूद पीएम मोदी जब न्‍यूयॉर्क पहुंचेगे तो वह इसी होटल में रुकेंगे। खास बात यह है कि पाकिस्‍तान के पीएम नवाज शरीफ भी इसी होटल में रुकेंगे।

पीएम मोदी और पीएम शरीफ के बीच कोई मुलाकात यहां होगी या नहीं यह बात फिलहाल स्‍पष्‍ट नहीं है। पीएम मोदी 25 सितंबर को महासभा के अधिवेशन को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+