सात साल की बच्ची के दर्द भरे लेटर का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया जवाब
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सात साल की बच्ची को उसके लेटर का जवाब दिया है, जो उसने 15 महीने पहले गोलीबारी में अपने दोस्त को खोने के बाद व्हाइट हाउस को लिखा था। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने लेटर में एवा को लिखा, 'मैंने पढ़ा। तुम्हारे लेटर के लिए शुक्रिया। यह बहुत ही साहस भरा है कि तुमने तुम्हारी कहानी को मुझसे शेयर की। मिसेज ट्रंप और मैं तुम्हारा लेटर पढ़ कर बहुत आहत हुए, हमें तुम्हारे दोस्त जैकब के जाने का दुख है।'

साउथ कैरोलिना में 15 महीने पहले एवा अपने स्कूल के बाहर वॉक रही थी, तभी एक 14 साल के लड़के ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। करीब 12 सेकेंड की इस फायरिंग में तीन लोगों को गोलियां लगी, जिसमें एक एवा के फर्स्ट ग्रेड टीचर और एक गोली उसी के ही क्लासमेट को लगी। तीसरी गोली छह साल के जैकब को जाकर लगी, जो एवा का खास दोस्त था। 106 सेंमी का जैकब पतला और हैंडसम, उसकी आंखों पर लैंस ग्लास लगा हुआ, क्लास में सबसे छोटा और सभी का प्यारा। एवा और जैकब ने तय किया था कि वे फ्यूचर में दोनों शादी करेंगे। एवा ने पहली बार किसी को किस किया था, तो वो जैकब ही था। लेकिन गोलीबारी की घटना में जैकब हमेशा के लिए एवा को छोड़कर जा चुका था।
जैकब के जाने के दुख को अपने दिलो-दिमाग में लेकर बैठी, पिछले गर्मियों की सुबह एवा ने एक दिन अपने किचन टेबल पर पेंसिल को नोटबुक के कागज पर 'डियर मिस्टर प्रेसिडेंट' लिखकर, उस पर बार-बार पेंसिल को चलाई, जब-तक कि वह गहरा डार्क दिखाई ना दे। एवा ने लिखा, 'डियर मिस्टर प्रेसिडेंट, यह सब जो होता है वो मैंने सुना और देखा है और डरती थी। मेरा बेस्ट फ्रेंड जैकब को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई, जिससे मैं बहुत दुखी हूं। मैं उससे प्यार करती थी और एक दिन हम दोनों शादी भी करने जा रहे था। मुझे बंदूकों से नफरत, जिसने मेरा दोस्त छीन लिया, मेरी जिंदगी खराब कर दी।' एवा ने अंत में लिखा, 'प्लीज, बच्चों को बंदूकों से बचाइए।'- एवा ओल्सन
ट्रंप ने एवा को रिप्लाय करते हुए लिखा, 'स्कूल वो जगह है, जहां चिल्ड्रन अपने फ्रेंड्स के साथ सीखते-सीखते ही बड़े होते हैं। स्कूल की कक्षाएं भय से मुक्त होनी चाहिए। एक राष्ट्रपति के रूप में मेरा दायित्व है कि मैं अमेरिकी बच्चों को एक बेहतर माहौल में उन्हें बड़े होने के लिए पूरी सुरक्षा प्रदान करूं, उन्हें अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने का सबसे अच्छा मौका दूं। मैं तुम्हें भरोसा दिलाता हूं कि मैं अमेरीकी बच्चों और इस राष्ट्र के सुरक्षा के लिए लगातार अपना फोकस रखूंगा।'
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा, 'तुम्हें मिसेज ट्रंप और मैंने हमारे दिल के सबसे करीब रखा है। हम आशा करते हैं कि तुम हमेशा याद रखोगी कि जो हो सकता है, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। तुम्हारी जिंदगी में ऐसे कई लोग आएंगे, जो तुम्हें प्यार करेंगे, सपोर्ट करेंगे और तुम्हारे सपनों को साकार करने में मदद करेंगे।' हालांकि, ट्रंप यह बताना भूल गए कि स्कूल में बच्चों को हथियारों के डर से कैसे दूर रखें। इसलिए एवा ने फिर से ट्रंप को लेटर लिखा। इस बार एवा ने स्कूल शेफ्टी को लेकर ट्रंप को लेटर लिखा है, लेकिन वो रिप्लाय का इंतजार नही कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications