कॉस्‍ट कटिंग के चक्‍कर में अपनी ही मां की नौकरी छीन ली पीएम कैमरुन ने

लंदन। ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरून की मां मैरी को देश की सरकार की ओर से चलाए जा रहे कॉस्‍ट कटिंग उपायों की वजह से अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।

david-cameron-mother-marry-job-loss

कैमरून सरकार देश की काउंसिल्स को दी जाने वाली फाइनेंशियल एड में कटौती कर रही है। इसकी वजह से ही उन्‍होंने अपनी मां का रोजगार भी छीन लिया।

उनकी मां मैरी की उम्र 72 वर्ष है और वह इस समय ऑक्सफोर्टशायर में बच्चों के सेंटर में काम करती थीं। बढ़ती महंगाई की वजह से कैमरून सरकार ने खर्च कम करने की कवायद शुरू की थी।

नवंबर 2015 में फाइनेंस मिनिस्‍टर जॉर्ज ओसबॉर्न की रिव्‍यू रिपोर्ट मिलने के बाद से इंग्लैंड के सभी काउंसिल्स की फाइनेंशियल एड में वर्ष 2020 तक 24 फीसदी की कटौती करने का फैसला लिया गया।

कैमरून की मां के सेंटर को भी इस वजह से बंद करना पड़ा है। पीएम कैमरून के संसदीय क्षेत्र विंटने के कई चिल्ड्रन्स सेंटर्स बंद कर दिए गए हैं।

मैरी को कैमरून सरकार के इस फैसले से काफी झटका लगा है। हालांकि सरकार की इस पहल के खिलाफ याचिका दायर करने वालों में पहले मैरी का भी नाम था। इसका कोई असर नहीं हुआ और वेस्ट बर्कशायर काउंसिल ने चिवेली एंड एरिया चिल्ड्रन्स काउंसिल बंद कर दिया।

मैरी ने इस बारे में अभी अपने बेटे से बात नहीं की है क्योंकि वह पीएम डेविड कैमरुन के काम में दखल नहीं देना चाहती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+