कैसे सिर्फ एक 'काश' बढ़ा देता है भगवान पर आपका भरोसा

न्‍यूयॉर्क। अक्‍सर आप सोचते हैं न कि, 'काश अगर वैसा होता तो यह हो सकता था,' अब आपका यही काश आपको भगवान के और करीब ले जा सकता है यानी आपका भरोसा भगवान पर और बढ़ सकता है। पेंसलवेनिया यूनिवर्सिटी में हुई एक स्‍टडी में तो कम से कम यही बात साबित हुई है।

god-spirituality-belief

हर घटना जिंदगी के लिए काफी

इस स्‍टडी के मुताबिक किसी भी व्‍यक्ति का भरोसा उस समय और बढ़ जाता है जब वह यह सोचता है, ' उसकी जिंदगी ऐसी हो सकती थी'।

रिसर्च के मुताबिक कोई भी घटना चाहे वह अच्‍छी हो या बुरी, किसी की भी जिंदगी के लिए काफी अहम होती है। इस तरह के ख्‍याल भगवान पर भरोसा करने वाले व्‍यक्ति का ज्ञान और बढ़ता है।

क्‍यों आध्‍यात्‍म से जुड़े हैं लोग

रिसर्च से जुड़े एक रिसर्चर के मुताबिक उनके मन में हमेशा यह सवाल रहता था कि लोग कैसे भगवान को अपनी रोजमर्रा जिंदगी में एक सक्रिय, भरोसमंद और प्रभा‍वशाली ताकत मानते हैं।

उन्‍होंने कहा कि इसी वजह से न सिर्फ अमेरिका बल्कि दुनिया भर के लोग अपनी जिंदगी में किसी न किसी आध्‍यात्मिक शक्ति से जुड़े हैं। उनका मानना है कि आज का आधुनिक युग भी इस रहस्‍य का जवाब तलाश नहीं पाया है।

क्‍या था इस स्‍टडी में

इस स्‍टडी में 280 कॉलेज स्‍टूडेंट्स और 99 ऐसे लोगों को शामिल किया गया था जो कालेज नहीं जाते थे। पहले 280 स्‍टूडेंट्स को उनकी जिंदगी के अहम सकारात्‍मक या फिर नकारात्‍मक घटनाक्रमों पर एक निंबध लिखने को कहा गया
था।

इसके साथ ही कुछ सवाल भी थे जिनमें स्‍टूडेंट्स से विश्‍वास, व्‍यवहार और भगवान के प्रभाव से जुड़े जवाब मांगे गए थे। 99 लोगों को भी यही करने को कहा गया था। इसके बाद दोनों ही समूहों की ओर से मिले जवाबों को मिलाया गया।

रिसर्चर्स ने इसके बाद कहा कि वैज्ञानिक समझ इस बात को समझने में मदद कर सकती है कि धर्म से जुड़ा कोई भी विश्‍वास बिना किसी मूर्ति के या फिर भौतिक उपस्थिति के भी बरकरार रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+