जाको राखे साईयां: मोबाइल फोन ने बचा ली यूक्रेनी सैनिक की जान, फोन में फंसी रह गई गोली, देेखिए वीडियो

इंटरनेट पर वायरल हो रही ये तस्वीर वीरता और साहस के कई उदाहरणों में से एक है, जो रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से सामने आ रहे हैं।

कीव, अप्रैल 20: यूक्रेन में युद्ध चल रहा और आज युद्ध का 56वां दिन है। लेकिन, युद्ध के मैदान से कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो यही बताता है, कि अगर भगवान की कृपा हो, तो मौत भी इसका बाल बांका नहीं कर सकती है। यूक्रेन में एक सेना के जवान की जान मोबाइल फोन ने बचा ली है और अगर फोन नहीं रहता, तो शायद उस जवान के प्राण फखेरू उड़ चुके होते।

मोबाइल फोन ने बचाई जान

मोबाइल फोन ने बचाई जान

यूक्रेन में युद्ध के मैदान से निकली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे एक सैनिक ने अपनी हाथों में लेकर रखा है। यूक्रेन के लोग इस तस्वीर को खूब शेयर कर रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर लोग कह रहे हैं, कि कैसे एक यूक्रेनी सैनिक ने मौत को चकमा दे दिया। युद्धग्रस्त देश में, जहां किस तरह से कोई बम का गोला सिर पर गिर जाए या फिर दुश्मन की कौन सी गोली छाती को छलनी कर दे, कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन ये जवान भाग्यशाली जरूर है, क्योंकि, एक मोबाइल फोन ने सैनिक की जान बचा ली है।

मोबाइल में फंस गई गोली

इंटरनेट पर वायरल हो रही ये तस्वीर वीरता और साहस के कई उदाहरणों में से एक है, जो रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक यूक्रेनी सैनिक के ऊपर रूस सैनिक ने तो सटीक निशाना लगाया था और गोली भी अपने टारगेट को ही हिट करने बढ़ी थी, लेकिन बीच में मोबाइल फोन आ गया और यूक्रेनी सैनिक बच गया। रूसी सैनिक की गोली यूक्रेनी सैनिक के मोबाइल फोन में फंस गई थी। हालांकि, मोबाइल फोन पूरी तरह से टूट गया और अब किसी काम का नहीं रहा, लेकिन उसने एक सैनिक की जान बचा ली।

गले में लटका था मोबाइल फोन

गले में लटका था मोबाइल फोन

रिपोर्ट के मुताबिक, जब यूक्रेनी सैनिक लड़ाई लड़ रहा था, तो उसने अपने मोबाइल फोन को अगने गले में टांगकर रखा था और इसी दौरान रूसी सैनिक की गोली उससे टकरा गई और मोबाइल फोन में गोली फंसी रह गई और सैनिक की जान बच गई। यूक्रेनी सैनिक वायरल वीडियो में अपने क्षतिग्रस्त फोन को एक अटकी हुई गोली के साथ दिखाता है और कहता है, कि... स्मार्टफोन ने मेरी जान बचा ली है"। यूक्रेनी सैनिक का ये वीडियो उस वक्त सामने आया है, जब यूक्रेन में रूसी आक्रमण के दो महीने पूरे होने वाले हैं और युद्ध के खत्म होने के अभी तक कोई संकेत नहीं मिले हैं। इस वायरल वीडियो में सैनिक अपने साथी लड़ाके से बात करते हुए, खुशी-खुशी अपना मोबाइल फोन दिखा रहा है। सैनिक ने स्पष्ट रूप से वीडियो बनाया, जबकि गोलियों की आवाज भी सुनी जा रही है।

कुत्ते को सुपर हीरो का खिताब

कुत्ते को सुपर हीरो का खिताब

युद्ध में यूक्रेन की ओर से कई वॉर हीरे सामने आ चुके हैं। उनमें से एक का नाम है पेट्रॉन। ये 2 साल का एक जैक रसेल टेरियर ब्रीड का कुत्ता है। जो लगातार सुर्खियों में है। पेट्रन यूक्रेन में खतरनाक बम सूंघने के लिए हीरो बन चुका है। चेर्निहाइव शहर के आसापास पेट्ऱॉन ने लगभग 100 लैंडमाइन विस्फोटकों की खोजकर सैकड़ों की जिंदगी बचाई है। यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस(SES) ने फेसबुक पर पेट्रॉन की एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें बताया गया है कि अभी तक पेट्ऱॉन की मदद से 100 बमों को खोज कर साफ किया जा चुका है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, मिलिट्री डॉग, जो चेर्निहीव पायरोटेकनीशियन का मैस्कट बन चुका है उसका काम करना जारी है। युद्ध के शुरू होने के बाद से उसने और SES ने मिल कर करीब 90 बमों को खोजकर डिफ्यूज किया है। धन्यवाद, मेरे दोस्त, आपके अथक प्रयास के लिए!

शुरू हो गई डोनबास की लड़ाई

शुरू हो गई डोनबास की लड़ाई

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने घोषणा की है, कि पूर्वी यूक्रेन के डोनबास में भीषण लड़ाई शुरू हो गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपने रात के संबोधन में कहा कि, 'पूरी रूसी सेना का एक बहुत बड़ा हिस्सा अब डोनबास की लड़ाई में काफी आक्रामकता के साथ जुट गई है'। उन्होंने कहा कि, अब कोई फर्क नहीं पड़ता है, कि वो वो कितने सैनिकों को डोनबास में युद्ध लड़ने के लिए भेजते हैं, क्योंकि हम लड़ेंगे। हम अपना बचाव करेंगे। उन्होंने कहा है, यूक्रेन अपना बचाव करेगा। वहीं, अभी तक सबसे ज्यादा सुरक्षित मे जाने वाले लवीव शहर में पहली बार रूस ने भीषण धमाके किए हैं। सोमवार को किए गये भीषण धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई है। हमले के बाद लवीव शहर के मेयर एंड्री इवानोविच सदोवी ने कहा कि, अब देश में कोई सुरक्षित या असुरक्षित स्थान नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+