सामने आई एमिरेट्स विमान हादसे की खौफनाक तस्वीरें, देखें प्लेन के अंदर दहशत का VIDEO
नयी दिल्ली। कल केरल के तिरूवनंतपुरम से दुबई जा रहे ऐमिरेट्स के एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विस्फोट के बाद विमान में आग की लपटें उठने लगी। विमान की इमरलैंसी लैडिंग कराई गई। केवल 90 सेकेंड की भीतर विमान में मौजूद 300 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

अब इस विमान हादसे की खौफनाक तस्वीरें सामने आई है। विमान के भीतर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोगों में खौफ का माहौल है। यात्री जल्दी-जल्दी प्लेन के दरवाजे से बाहर निकालने को उतावले हो रहे हैं।
जिंदगी और मौत के बीच 90 सेकेंड के फासले ने कैसे बचाई 300 जानें
इस रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि बदहवासी में कुछ लोग अपना जूता-चप्पल भी नहीं पहन पाए और भागने लगे। विमान में सवार लोगों के निकलने के एक मिनट के भीतर ही विस्फोट के साथ विमान में आग लग गई। देखिए ये दिलदहला देने वाला वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications