Hormuz Strait tension: फारस की खाड़ी में ब्रिटिश जहाज पर मिसाइल अटैक, कतर के पास लगी भीषण आग!
Hormuz Strait tension: फारस की खाड़ी में व्यापारिक जहाजों पर हमलों की घटनाओं ने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में कतर के तट के पास एक मालवाहक जहाज को अज्ञात हथियार से निशाना बनाया गया, जिससे उसमें आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के बावजूद इस क्षेत्र में शांति बहाल नहीं हो पा रही है। लगातार होते ये हमले वैश्विक व्यापार और समुद्री सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती बन गए हैं।

कतर के पास हमला
रविवार को कतर की राजधानी दोहा से करीब 43 किमी दूर एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ। ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (UKMTO) के अनुसार, जहाज पर किसी प्रोजेक्टाइल से वार किया गया था। हमले के तुरंत बाद आग लग गई, जिसे क्रू मेंबर्स ने समय रहते बुझा लिया। सुरक्षित माने जाने वाले समुद्री रास्तों पर भी खतरा बढ़ गया है। फिलहाल किसी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, जिससे रहस्य और गहरा गया है।
ये भी पढे़ं: Mojtaba Khamenei Update: मोजतबा खामेनेई आखिर कहां हैं? अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
अमेरिका-ईरान के बीच खींचतान जारी
इलाके में तनाव का मुख्य कारण अमेरिका और ईरान के बीच की पुरानी दुश्मनी है। हाल ही में अमेरिका ने ईरान के दो तेल टैंकरों पर यह कहकर हमला किया था कि वे अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहे हैं। इसके जवाब में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कड़ी चेतावनी दी है। ईरान का कहना है कि यदि उसके जहाजों को रोका गया, तो वह अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने से पीछे नहीं हटेगा। यह जुबानी जंग अब समुद्र में हमलों में बदल रही है।
ये भी पढे़ं: Hormuz firing: US-ईरान फायरिंग में डूबा गुजरात का मालवाहक जहाज, एक भारतीय की मौत, 17 को बचाया गया
भारतीय और चीनी जहाजों पर आंच
इस विवाद की लपटों से दूसरे देश भी नहीं बच पा रहे हैं। 8 अप्रैल को एक भारतीय लकड़ी के जहाज में आग लगने से एक नाविक की जान चली गई थी। वहीं, मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले एक चीनी तेल टैंकर 'JV इनोवेशनल' पर भी हमला हुआ था। इन घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय क्रू मेंबर्स के बीच डर पैदा कर दिया है। भारत और चीन जैसे देशों के लिए यह चिंता का विषय है क्योंकि उनके आर्थिक हित इस समुद्री रास्ते से गहराई से जुड़े हैं।
वैश्विक व्यापार पर असर
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति रास्तों में से एक है। यहाँ होने वाली जरा सी हलचल भी वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों को बढ़ा सकती है। बार-बार होते हमलों के कारण बीमा कंपनियों ने जहाजों का प्रीमियम बढ़ा दिया है, जिससे माल ढुलाई महंगी हो रही है। अगर यह सिलसिला नहीं रुका, तो आने वाले दिनों में आम जनता पर महंगाई की मार पड़ सकती है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications