Mojtaba Khamenei Update: मोजतबा खामेनेई आखिर कहां हैं? अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Mojtaba Khamenei Update: ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लगता दिख रहा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, मोजतबा न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि वे पूरी तरह सक्रिय होकर ईरान की सत्ता और सेना का संचालन कर रहे हैं।
अपने पिता अली खामेनेई की मृत्यु के बाद पद संभालने वाले मोजतबा ने अमेरिका के प्रति कड़ा रुख अपनाया है। वे सुरक्षित ठिकानों से ट्रंप प्रशासन के खिलाफ रणनीति बना रहे हैं, जिससे पश्चिम की चिंताएं बढ़ गई हैं।

पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय हैं मोजतबा
मोजतबा खामेनेई के घायल होने और देश छोड़ने की खबरों के बीच अमेरिकी खुफिया विभाग ने साफ किया है कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। हालांकि, एक हमले में उन्हें पैर और पीठ पर हल्की चोटें आई थीं, लेकिन अब वे रिकवर कर चुके हैं। मोजतबा अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क हैं और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग नहीं कर रहे हैं। वे केवल भरोसेमंद संदेशवाहकों और व्यक्तिगत मुलाकातों के जरिए ही सरकार और सेना को जरूरी निर्देश दे रहे हैं।
ट्रंप प्रशासन के प्रति सख्त रवैया
ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अमेरिका के दबाव में झुकने वाले नहीं हैं। मोजतबा खामेनेई युद्ध की रणनीति खुद तय कर रहे हैं और ट्रंप प्रशासन के साथ किसी भी संभावित बातचीत पर उन्होंने बेहद सख्त स्टैंड लिया है। अमेरिकी खुफिया आकलन के मुताबिक, मोजतबा सीधे तौर पर बैठकों में शामिल होने के बजाय अपने शीर्ष अधिकारियों के माध्यम से फैसले ले रहे हैं। उनका यह अड़ियल रुख आने वाले समय में अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।
ये भी पढे़ं: Khamenei Power Struggle: क्या गिरने वाला है खामेनेई का साम्राज्य? परमाणु डील पर भिड़े दो ईरानी दिग्गज नेता
राष्ट्रपति मसूद के साथ अहम बैठक
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और मोजतबा खामेनेई के बीच हाल ही में ढाई घंटे की लंबी चर्चा हुई है। यह सार्वजनिक रूप से दी गई पहली जानकारी है, जो यह साबित करती है कि मोजतबा देश की कमान मजबूती से थामे हुए हैं। इस बैठक का उद्देश्य दुनिया को यह संदेश देना था कि ईरान का नेतृत्व स्थिर है और सुप्रीम लीडर के स्वास्थ्य को लेकर फैलाई जा रही बातें महज अफवाह हैं। इस मुलाकात के बाद प्रशासन में मोजतबा की पकड़ और मजबूत दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें: Mojtaba Khamenei Secret Letter: ईरान में तख्तापलट की आहट? मोजतबा खामेनेई की 'सीक्रेट चिट्ठी' ने खोली पोल
मोजतबा खामेनेई का सफर और शक्ति
56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई, ईरान की इस्लामिक क्रांति के बाद तीसरे सुप्रीम लीडर हैं। 2022 में 'अयातुल्ला' की उपाधि पाने वाले मोजतबा का सार्वजनिक जीवन बहुत सीमित रहा है, लेकिन वे पर्दे के पीछे हमेशा शक्तिशाली रहे हैं। अब अपने पिता अली खामेनेई की जगह लेने के बाद, ईरान के हर छोटे-बड़े मामले में आखिरी फैसला उन्हीं का होगा। हालांकि उनके पास प्रशासनिक अनुभव कम है, लेकिन सेना और कट्टरपंथियों पर उनकी पकड़ ट्रंप प्रशासन के लिए सिरदर्द साबित हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications