जोश में होश खो बैठा कपल, दिन के उजाले में फ्लैट की बालकनी में बनाने लगा संबंध, किसी ने बना लिया video
हांगकांग, 09 जून: इंसान कभी-कभी जोश में अपने होश खो बैठता है, जिसकी उसे भारी कीमत चुकानी पड़ती है। अब हांगकांग से ऐसी ही खबर सामने आई है, जहां मस्ती और जोश में एक कपल ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद उनको काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है, यहां तक की महिला को तो हवालात की हवा तक खानी पड़ी। क्या है पूरा मामला, पढ़िए खबर..

कपल का बना लिया किसी ने वीडियो
साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक एक कपल ने उस वक्त सारी हदें पार कर दी, जब वो दिनदहाड़े अपने फ्लैट की बालकनी में सेक्स करने लगा। इस दौरान किसी ने उनका सेक्स करते हुए वीडियो बना दिया और ऑनलाइन वायरल कर दिया, जिसके बाद इस कपल की मुसीबतें बढ़ गई।

हिरासत में महिला, पार्टनर की तलाश तेज
पुलिस के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया कि हांगकांग के बंद हो चुके काई तक एयरपोर्ट के पास ऊंची इमारत के एक फ्लैट की बालकनी पर दिन के उजाले में एक कपल सेक्स कर रहा था, इस घटना का ऑनलाइन वीडियो वायरल होने के बाद महिला को हिरासत में लिया गया है, जबकि पुलिस उसके पार्टनर की शहर भर में तलाश कर रही है।

हो सकती है सात साल तक की जेल
पुलिस के मुताबिक 36 वर्षीय महिला को मंगलवार को काई तक एमटीआर स्टेशन के पास मुक ताई स्ट्रीट रेजिडेंशियल बिल्डिंग के अपार्टमेंट की बालकनी में सेक्स करते हुए देखा गया था, जिसके बाद आपराधिक जांच इकाई के अधिकारियों ने महिला को पकड़ा लिया। बताया जा रहा है कि महिला को कॉमन लॉ के तहत सार्वजनिक शालीनता को भंग करने के संदेह में हिरासत में लिया गया। यह एक ऐसा अपराध है, जिसमें सात साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

जानिए क्या कहता है कानून?
बता दें कि वहां के कानून के तहत एक व्यक्ति, जो वैध अधिकार या बहाने के बिना, किसी भी सार्वजनिक स्थान पर या जनता को देखते हुए अपने शरीर के किसी भी हिस्से को अभद्रता से उजागर करता है तो इस अपराध के लिए छह महीने तक की जेल और 127 यूएस डॉलर का जुर्माना लग सकता है। हालांकि बालकनी एक पर्सनल एरिया है, लेकिन सेक्स करना या शरीर को अभद्रता से उजागर करना कानून का उल्लंघन है।

16 सेकंड की क्लिप हुई वायरल
इतनी ही वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट करने वालों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। इस अपराध में अधिकतम तीन साल की जेल और HK$1 मिलियन का जुर्माना है। पुलिस ने बताया कि अभी इस मामले की जांच चल रही है। आगे की गिरफ्तारी संभव है। वहीं आरोपी महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उसे अगले महीने पुलिस को रिपोर्ट करना है।बता दें कि 16 सेकंड की क्लिप, जो पास की किसी बिल्डिंग से बनाई हुई प्रतीत होती है, जिसने इस कपल को सेक्स करते हुए दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications