25वीं वर्षगांठ : हांगकांग में शी जिनपिंग, मीडिया कवरेज पर रोक
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज हांगकांग पहुंचे हैं। जिनपिंग की यह यात्रा हांगकांग शहर को चीन को सौंपे जाने की 25 वीं वर्षगांठ के मद्देनजर है। जनवरी 2020 में कोरोना की लहर के बाद से चीनी राष्ट्रपति का देश की मुख्य भूमि के
हांगकांग, 30 जून :चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हांगकांग पहुंच चुके हैं। वे ब्रिटेन से चीन को शहर के हस्तांतरण की 25 वीं वर्षगांठ ( 25th anniversary of the Hongkong handover from Britain to China) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि, शी के हांगकांग की यात्रा से पहले, बीजिंग ने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों के पत्रकारों को आधिकारिक समारोहों को कवर करने से रोक दिया है।

अंतरारष्ट्रीय मीडिया कवरेज पर रोक
चीन (China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (XI Jinping) हांगकांग (Hong Kong) के दौरे पर हैं। दरअसल आज (गुरुवार) को हांगकांग को कम्युनिस्ट चीन (Chinese Communist Party) को सौंपे जाने की 25वीं वर्षगाठ मनाई जा रही है। इस अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। चीनी राष्ट्रपति के हांगकांग दौरे से पहले वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जानकारी के मुताबिक, शहर के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया है और साथ ही कुछ पत्रकारों के समारोह में आने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि अधिकारियों ने मीडिया को रोकने की वजह कोरोना महामारी और सुरक्षा कारणों को बताया है।
शी हांगकांग में
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज हांगकांग पहुंचे हैं। जिनपिंग की यह यात्रा हांगकांग शहर को चीन को सौंपे जाने की 25 वीं वर्षगांठ के मद्देनजर है। जनवरी 2020 में कोरोना की लहर के बाद से चीनी राष्ट्रपति का देश की मुख्य भूमि के बाहर यह पहला दौरा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वे हांगकांग की छठी बार बनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल रहेंगे।
कोरोना के बाद पहला दौरा
बता दें कि जनवरी 2020 में कोरोना की लहर के बाद शी जिनपिंग का यह पहला देश से बाहर का दौरा होगा. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जानकारी दी कि वो हांगकांग की छठी बार बनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे.
अधिकारियों को कोरोना टेस्ट कराना जरूरी
इस यात्रा के दौरान शी जिनपिंग के साथ आने वाले सर्वोच्च पद के सरकारी अधिकारियों को अपने सामाजिक संपर्कों को सीमित करने, दैनिक पीसीआर टेस्ट करवाने का आदेश दिया गया है। वहीं, शी जिनपिंग की हांगकांग यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का प्रदर्शन न हो इसके लिए पुलिस बल तैयार है।
हांगकांग का इतिहास
हांगकांग इस समय चीन (China) के कब्जे में है। 156 साल तक अंग्रेजी हुकूमत के अधीन रहने के बाद 1 जुलाई 1997 को हांगकांग को चीन को सौंपा गया था। जानकारी के मुताबिक, हांगकांग दो नीति के तहत चलने वाला देश है। यहां के अधिकतर फेसले यहीं की सरकार लेती है लेकिन विदेशी मामलों और रक्षा मामलों से संबंधित फैसले चीन की सरकार द्वारा लिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications