जब इस सुपरस्‍टार ने लकड़ी का टुकड़ा समझ 8 फीट अजगर के ऊपर रख दिया पैर, फिर...

नई दिल्‍ली। जिंदगी में कभी-कभी ऐसे हादसे हो जाते हैं जिसे याद कर पूरा शरीर सिहर जाता है। ऐसा लगता है कि भगवान ने बचा लिया नहीं तो कुछ बड़ा हो सकता था। ऐसा ही हुआ था हालीवुड के सुपरस्‍टार मैट डेमोन के साथ। डेलीमेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक मैट डेमोन ने खुद इस बात का खुलासा किया कि एक बार अनजाने में वो अजगर के ऊपर खड़े हो गए थे । अजगर 8 फीट का था और काफी विशालकाय था। मैट डेमोन ने बताया कि आस्ट्रेलिया में अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ के घर जाने के दौरान आठ फीट के एक अजगर पर पैर रख दिया था। उसके बाद उनके साथ बहुत ही दिलचस्प घटना घटी। वाकई इस तरह की बात रोज-रोज नहीं होती है, और मैट डेमोन ने बहुत ही विस्तार के साथ इस घटना के बारे में बताया है।

कार से उतरते वक्‍त अजगर पर रखा पैर

कार से उतरते वक्‍त अजगर पर रखा पैर

मैट डेमोन अपने परिवार के साथ नियमित तौर पर क्रिस हेम्सवर्थ के घर जाते रहते हैं। एक टीवी शो पर आने के दौरान मैट डेमोन ने बताया कि किस तरह बीते मार्च में क्रिस हेम्सवर्थ के घर जाने पर कार से उतरते वक्त अजगर पर पैर रख दिया था। उन्‍होंने बताया कि पैर रखने के कुछ देर बाद अहसास हुआ कि उन्होंने एक सांप पर पैर रख दिया है।

अजगर को समझा था लकड़ी का टुकड़ा

अजगर को समझा था लकड़ी का टुकड़ा

उन्होंने कहा, "मैं कार से उतर रहा था, और मुझे लगा कि मैंने लकड़ी के बड़े टुकड़े पर पैर रखा है और जब मैंने नीचे देखा तो वह एक सांप था। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मैं एक सांप पर खड़ा था।" उन्‍होंने कहा कि इससे पहले अजगर कोई हरकत करता वो फौरन दूर हट गए। उन्‍होंने बताया कि इस घटना को याद कर आज भी हो कांप जाते हैं।

मैट डेमोन सभी के दोस्त हैं

मैट डेमोन सभी के दोस्त हैं

अभिनेत्री कट्रिओना बल्फे को मैट डेमोन के साथ फिल्म 'फॉर्ड वी फरारी' काम करने के दौरान बहुत मजा आया। अभिनेत्री का कहना है कि वह सभी के दोस्त हैं। बल्फे ने कहा, "मैट एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो हर किसी के बहुत ही अच्छे दोस्त हैं, वह एक संपूर्ण व्यक्ति हैं। मुझे लगता है कि हर कोई सिर्फ मैट के साथ ही बियर पीना चाहता है।" अभिनेत्री ने आगे कहा, "उनकी ही तरह उनका किरदार कैरोल शेल्बी भी है। उनके किरदार में सच्चाई है, जो उसे जमीन से जोड़ती है और आप यही खूबी मैट में भी देख सकते हैं। हां, किरदार के लिए मैट बिल्कुल उपयुक्त थे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+