प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर क्यों बोलीं 'घिनौना है अधेड़ उम्र के आदमी का बच्ची की.....
लंदन, 13 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और हॉलीवुड एक्ट्रेस ने हाल ही में एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है। लेकिन प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर और उनके सिंगर पति जो जोनस आज कल बड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं। हॉलीवुड का ये जोड़ा अपनी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर बिलकुल भी शेयर नहीं करता है। वहीं उनकी प्यारी सी बेटी की फोटो लेने से मीडिया बिलकुल नहीं चूकता है। ये ही कारण है कि परेशान सोफी टर्नर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयरअपना गुस्सा निकाला है और इस बात वो कितनी परेशान हैं ये दर्द बयां किया है।

सोफी टर्नर ने ये वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द
बता दें सोफी टर्नर ने ये जो वीडियो शेयर किया है वो अंधेरे में शूट किया गया है जिसमें सिर्फ एक्ट्रेस की आवाज सुनाई दे रही है। इसमें वो ठीक से नजर नहीं आ रही हैं। सोफी टर्नर ने पैपराजी से अपनी नाराजगी जताते हुए बताया कि वो जब भी अपने घर से बाहर अपनी बेटी को लेकर निकलती है वो लोग पीछे पड़ जाते हैं। मेरी परमीशन के लिए बिना मेरी बेटी की फोटो खींचकर परेशान करते है, फोटोज को मेरी इजाजत के बिना पब्लिश कर देते हैं। उन्होंने साफ कहा कि फोटो ग्राफर की इस आदत से उन्हें घिन्न आती है।

सोफी टर्नर बोलीं 'घिनौना है अधेड़ उम्र के आदमी का बच्ची की फोटो खींचना
एक्ट्रेस ने कहा मैंने अपनी बेटी के लिए ऐसी जिंदगी नहीं मांगी थी उसकी फोटोग्राफ नहीं खिंचवाना चाहती थी। आगे उन्होंने कहा ये बहुत ही घिनौना है कि अधेड़ उम्र में आदमी एक बच्ची की फोटोज खींच रहे है। वो भी मेरी इाजाजत और मर्जी के बिना। उन्होंने कहा मेरा और मेरी बेटी का पीछा करना छोड़ दें। न फोटो छापे।

मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी की फोटो पब्लिश हो
सोफी ने वीडियो में ये भी कहा कि मैं अभी सोकर उठी हूं, और मुझे लग रहा है कि कल कुछ पैपराजी मेरी बच्ची की फोटो लेने में कामयाब हो गए है। मैं अपनी बेटी की एक भी तस्वीर सोशल मीडिया पर नहीं पोस्ट कर रही। मुझे हर पल इस बात पर ध्यान रखना पड़ता है कि कहीं मेरी बेटी की फोटो ये पैपराजी कहीं से खींच न लें। उन्होंने दोबारा कहा मैं इसलिए ये कर रही कि मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी की फोटो पब्लिश हो।

मीडिया से दूरी बना कर रखी है
बता दें सोफी टर्नर और जो जोनस की बेटी विला का जन्म जुलाई 2020 में हुआ था लेकिन न ही प्रेग्नेंसी की बात और ना ही बेटी के जन्म की बात इस जोड़े ने मीडिया सेशेयर की थी। दोनों ने 2019 में शादी भी लास वेगस में चुपचाप की थी। इसके बाद फ्रांस में उन्होंने पूरी रस्मों के साथ हुई थी।
HE AQUÍ A LA MISMÍSIMA SOPHIE TURNER PIDIENDO QUE BORREN LAS FOTOS Y DEJEN A WILLA JONAS EN PAZ. pic.twitter.com/uSuQMA6ouh
— jenn (@jennioooph) May 12, 2021












Click it and Unblock the Notifications