Brit Awards 2021: जब 'लहंगे' में अवार्ड लेने पहुंची अमेरिकी सिंगर, देखने लायक था सबका रिएक्शन
वाशिंगटन, मई 12: भारतीय फैशन की झलक आपको दुनिया के किसी भी कोने में बड़े आराम से दिख जाएगी। भारतीय साड़ी से लेकर भारतीय लहंगा आज पूरे विश्न को अपनी ओर लुभा रहा है। ऐसा ही कुछ उस वक्त देखने को मिला, जब अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट ब्रिट अवार्ड्स 2021 शो में भारतीय आउटफिट में नजर आईं। टेलर स्विफ्ट ने यहां गाउन को नापसंद करते हुए लहंगे को अपनाया, जिसमें वो बहुत खूबसूरत दिखाईं दे रही हैं।

टेलर स्विफ्ट को मिला ग्लोबल आइकन क्राउन
ब्रिट अवार्ड्स 2021 इवेंट में अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट को ग्लोबल आइकन क्राउन से नवाजा गया है। उन्होंने ये अवार्ड को जीतकर एक रिकॉर्ड दर्ज किया है। अभी तक वो ही पहली महिला हैं, जिन्होंने ग्लोबल आइकन अवार्ड अपने नाम किया है। हालांकि इससे पहले एल्टन जॉन, डेविज बॉवी और रोबी विलियम को यह अवार्ड मिला चुका हैं, लेकिन वो सभी पुरुष थे। इस इवेंट में सिंगर टेलर स्विफ्ट लहंगा-चोली पहनकर पहुंची थीं।

'लहंगा' पहने टेलर स्विफ्ट आईं नजर
टेलर स्विफ्ट ने इस खास मौके के लिए एक खास ड्रेस को पसंद किया था। वो सिल्वर सेक्विन लहंगा पहने हुए थी। हालांकि इंटरनेशनल मीडिया ने लहंगे को स्कर्ट और क्रॉप टॉप करार दिया, लेकिन जब उनकी इस ड्रेस में तस्वीरें वायरल हुई तो लोग उसे लहंगा-चोली बता रहे हैं, खासकर भारतीय उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे। टेलर के फैंस उनकी इन फोटोज को जमकर शेयर कर रहे हैं। कोई इसे उनका देसी अवतार बता रहा है तो कोई इंडियन आउटफिट को उन्हें बहुत खूबसूरत कहा रहा है।

11 बार ग्रैमी पुरस्कार विजेता टेलर स्विफ्ट
वहीं अवार्ड जीतने के बाद स्विफ्ट ने इस सम्मान के लिए अपने दोस्तों और परिवार को थैंक्यू कहा। आपको बता दें कि टेलर स्विफ्ट 11 बार ग्रैमी पुरस्कार विजेता और तीन बार एल्बम के लिए ग्रेमी जीतने वाली पहली महिला कलाकार हैं। उनके ऑडियो और वीडियो की दुनिया भर में 114 मिलियन से अधिक एल्बमों की बिक्री हुई है। वह इतिहास में एकमात्र ऐसी कलाकार हैं, जिनकी रिलीज के सप्ताह में 4 मिलियन से अधिक एल्बमों की बिक्री हुई है।












Click it and Unblock the Notifications