हॉलीवुड के अस्सिटेंट डायरेक्टर का बेटा अल कायदा में शामिल
लंदन। अभी तक तो हाइटेक और कम पढ़े लिखे युवाओं के आतंकी संगठनों में शामिल होने की खबरें आ रही थीं लेकिन अब हॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बच्चे भी आतंकी संगठन से जुड़ने लगे हैं। इसका ताजा उदाहरण है हॉलीवुड की ब्लॉक बस्टर फिल्में रहीं रैंबो, इंडियाना जोंस और ब्रेव हार्ट जैसी फिल्मों के साथ जुड़े अस्सिटेंट डायरेक्टर रहे पैट्रिक जिनके बेटे ने सीरिया में जाकर अलकायदा को ज्वॉइन कर लिया है।

पैट्रिक के बेटे ल्युकस किनी की उम्र इस समय 26 वर्ष है और वह आतंकियों के ग्रुप के साथ सीरिया में मौजूद है। आपको बता दें कि सीरिया में इस समय रूस और अमेरिकी अलग-अलग कार्रवाई में अपने हमले जारी रखे हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें ल्यूकस युवाओं को अल कायदा में शामिल होने की अपील कर रहा है।
अल कायदा में शामिल होने के बाद ल्युकस ने अपना नाम बदलकर अबु बसिल अल-ब्रितानी रख लिया है। लंदन से वह पहले ऑस्ट्रिया पहुंचा और फिर वर्ष 2013 में सीरिया आ गया। ल्युकस ने स्कूल छोड़ने के बाद लीड्स यूनिवर्सिटी को ज्वॉइन किया था लेकिन फिर उसने पढ़ाई छोड़ दी।
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ल्सूकस विएना में एक रॉक बैंड के साथ था जब अल कायदा आतंकियों के संपर्क में आया। सीरिया में अल कायदा का संगठन अल नुसरा इस समय काफी सक्रिय है और ल्यूकस इसी अल नुसरा में शामिल है। उसकी मां डेबराह को डर है कि वह सीरिया में जारी हवाई हमलों में मारा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications