एक्‍ट्रेस जेसिका की रहस्‍यमय परिस्‍थितियों में मौत, बाथरूम के फर्श पर इस हालत में मिली लाश

नई दिल्‍ली। अमेरिकन अभिनेत्री जेसिका कैम्‍पबेल की रहस्‍यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। बीते 29 दिसंबर को पोर्टलैंड स्थित घर के बाथरूम में उनका शव बरामद किया गया था। जेसिका एक्‍ट्रेस होने के साथ-साथ पेशे से नैचुरोपैथी फिजिशन भी थीं। हैरान करने वाली बात ये है कि जेसिका की मौत के इतने दिन बाद भी उसकी पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। जेसिका के परिवार वालों के मुताबिक उन्‍हें सांस लेने में दिक्‍कत हो रही थी। हालांकि मौत किन कारणों से हुई है इसका पता नहीं चल सका है।

jessica

जेसिका के एक रिश्तेदार ने मीडिया को बताया कि रोजाना की तरह अपने क्लीनिक गई थीं और उस दिन अपने परिवार से भी मिली थीं। जेसिका बाथरूम में गई थीं लेकिन जब लौटकर नहीं आईं तो उनकी मां चेक करने गईं। वहां का नजारा देखकर वे हैरान रह गईं। उन्होंने देखा कि बाथरूम के फर्श पर उनकी बेटी पड़ी हुई है। बता दें कि जेसिका अभिनेता रीस विदरस्पून के साथ फिल्म 'इलेक्शन' में नजर आई थीं।

इसके अलावा उन्होंने कुछ टीवी शोज में काम किया था। हालांकि एक्टिंग की दुनिया में उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद ऐक्टिंग छोड़कर उन्होंने डॉक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। वह सिर्फ 38 साल की थीं। जेसिका अपने पीछे अपने 10 साल के बेटे ऑलिवर को छोड़ गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+