हॉलीवुड अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर सुनाई कविता, अगर मैं व्लादिमीर पुतिन की मां होती... लोगों ने किया ट्रोल

वॉशिंगटन, 25 फरवरी। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद दुनियाभर के देश उनकी आलोचना कर रहे हैं। अमेरिका ब्रिटेन, फ्रांस सहित कई देशों ने रूस पर अलग-अलग तरह के प्रतिबंध लगा गए हैं। इस बीच हॉलीवुड अभिनेत्री एना लिन मैकार्ड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके जरिए उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से युद्ध को रोकने की अपील की है। वीडियो में अभिनेत्री कहती हैं कि अगर मैं उनकी मां होती तो आप बेहतर इंसान होते। लेकिन उनके इस वीडियो पर लोग निशाना साध रहे हैं।

अगर मैं आपकी मां होती तो ये नहीं होता

अगर मैं आपकी मां होती तो ये नहीं होता

अभिनेत्री एना ने खुद के द्वारा लिखी एक कविता को वीडियो में सुनाया है, जिसमे वो हती हैं कि अगर मैं आपकी मां होती, दुनिया बहुत ठंडी होती तो मैं आपको गर्म रखने के लिए अपनी जान दे देती, मैं आपको जीवन देने के लिए अपनी जान दे देती। मैं माफी चाहती हूं कि मैं आपकी मां नहीं थी। वो कहती हैं कि मैं आपकी मां होती तो आपको बहुत सारा प्यार मिलता, आपको खुशी की रोशनी से भर देती।

एना ने कविता के माध्यम से की अपील

एना अपनी कविता में कहती हैं अगर मैं आपकी मां होती आपके जीवन में बहुत खुशियां होती, दुनिया में खुशियां होती, खुशी होती, कोई नुकसान नहीं होता। मैं समझ नहीं सकती हूं कि एक छोटे बच्चे के तौर पर आपके भीतर कितना दुख भरा होगा। लेकिन पुतिन की आत्मकथा पर नजर डालें तो जब वह रूस के राष्ट्रपति बने थे उससे पहले ही उनकी मां इवानोवना पुतिना का निधन हो गया था। वह एक फैक्ट्री में काम करती थीं और उनके पिता व्लादिमीर स्प्रिदोनोविच पुतिन सोविएत नौसेना में में अनुरक्षी थे।

लोगों ने उड़ाया मजाक

मैकॉर्ड के इस वीडियो पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने उनके इस वीडियो की आलोचना की है, हालांकि कुछ लोगों ने उनके इस वीडियो की तारीफ भी की है। एक यूजर ने लिखा मेरे लिए भी यह बुरा दिन है, मैं इस तरह का मजाकिया विडीयो नहीं बनाऊंगी। एक यूजर ने लिखा मेरे कानों के लिए कितना बुरा दिन है। एक यूजर ने लिखा आप पहली महिला कॉमिक हैं जिन्होंने मुझे हंसाया है। एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा आपकी इस कविता से रूस जरूर यूक्रेन पर हमला रोक देगा।

 लाचार यूक्रेन

लाचार यूक्रेन

गौर करने वाली बात है कि गुरुवार की सुबह रूस ने यूक्रेन पर धावा बोल दिया। रूसी हमले में अभी तक यूक्रेन के 137 लोगों के मारे जाने की खबर है। मारे जाने वालों में यूक्रेन के नागरिक और सैनिक भी शामिल हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कई देशों से इस संकट के समय मदद की गुहार लगाई है। लेकिन अभी तक किसी भी देश ने यूक्रेन की सैन्य मदद नहीं की है जिसकी वजह से यूक्रेन के राष्ट्रपति अलग-थलग पड़ गए हैं। मदद नहीं मिलने से निराश यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि हमे रूस से लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+