Holi 2025: भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है होली, लिस्ट में मुस्लिम और ईसाई देश भी शामिल
Holi 2025: देश भर में होली को लेकर उत्साह है। होली भारत का सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन लोग रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे से गले लग कर बधाई देते हैं। हमारे देश में इस बार दो दिनों तक होली मनाई जाएगी। वैसे तो अधिकतर जगहों पर 14 मार्च , शुक्रवार को ही होली मनाई जा रही है। लेकिन देश का कुछ हिस्सा ऐसा भी है जहां पर होली इस बार 14 मार्च की जगह पर 15 मार्च को मनाया जाएगा।
वहीं भारत के अलावा दुनिया में भी कई ऐसे देश हैं जहां पर होली का त्योहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लिस्ट में कई मुस्लिम और ईसाई बहुल देश भी शामिल है। चलिए इस रिपोर्ट में बताते हैं कि भारत के अलावा दुनिया के किन-किन देशों में होली मनाई जाती है।

नेपाल और मॉरीशस में भी होली
नेपाल: नेपाल में भारत की तरह ही बड़े धूमधाम से होली मनाई जाती है। दरअसल, भारत से सटे नेपाल में बहुसंख्यक आबादी हिंदुओं की है। वहीं यहां पर होली राष्ट्रीय त्योहार है। वहीं तराई के साथ-साथ ही पहाड़ी इलाके में भी बड़े धूम-धाम के साथ होली मनाई जाती है।
मॉरीशस: मॉरीशस में भी बड़े पैमाने पर होली का त्योहार मनाया जाता है। दरअसल, मॉरीशस में रहने वाले अधिकतर लोगों का मूल बिहार से है। बिहार के भोजपुरी क्षेत्र के लोगों के पूर्वज वहां पर बसे हुए हैं। इस वजह से मॉरीशस में बड़े धूम-धाम के साथ होली का त्योहार मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें Holi 2025: इन मुस्लिम देशों में भी मनाई जाती है होली, पाकिस्तान के अलावा लिस्ट में कई देशों के नाम शामिल
फिजी
फिजी में भी बड़ी संख्या में भारत के लोग रहते हैं इस वजह से यहां पर भी बड़े धूम-धाम के साथ होली का त्योहार मनाया जाता है। वैसे इस देश में सबसे ज्यादा आबादी ईसाई धर्म के मानने वाले लोगों की है। उसके बावजूद यहां पर होली बहुत ही उल्लास के साथ मनाया जाता है।
पाकिस्तान
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान वैसे तो मुस्लिम बहुल देश है लेकिन यहां पर भी होली का त्योहार मनाया जाता है। पाकिस्तान में मौजूद हिंदू समाज के लोग बड़े धूम-धाम के साथ होली का त्योहार मनाते हैं। वहीं कई इलाकों में हिंदुओं को होली मनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन पाकिस्तान के अधिकतर हिस्से जहां पर हिंदू आबादी रहती है वहां पर होली मनाई जाती है।
बांग्लादेश
भारत के एक और पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी लोग होली का त्योहार मनाते हैं। बांग्लादेश में जो हिंदू समुदाय के लोग रहते हैं वे होली का त्योहार मनाते हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में रहे रहे हिंदुओं को त्योहार मनाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बार देखना होगा कि बांग्लादेश में होली मनाई जाएगी या नहीं।
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है। लेकिन इस देश में भी होली का त्योहार मनाया जाता है। हालांकि, इस देश में होली को प्रोह्दों के नाम से जाना जाता है। यहां रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग होली का त्योहार मनाते हैं।
ये भी पढ़ें Holi 2025: भगवान राम के ससुराल में 14 को नहीं 15 मार्च को होली, मां सीता से जुड़ा है खास कारण
मलेशिया
मलेशिया वैसे तो मुस्लिम बहुल देश है लेकिन वहां पर दुनिया भर के लोग रहते हैं। भारत नेपाल सहित दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां के बड़ी संख्या में लोग वहां पर रहते हैं। इस वजह से इस देश में भी बड़े धूमधाम के साथ होली मनाया जाता है।
अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया में भी मनाई जाती है होली
इसके अलावा अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका सहित जिन भी देशों में हिंदू समुदाय के लोग रहते हैं वे बड़े ही धूमधाम के साथ होली का त्योहार मनाते हैं। अमेरिका और यूरोप के कई देशों में बहुत ही धूमधाम के साथ भारतीय समुदाय के साथ-साथ दूसरे देश के लोग भी रंग के इस त्योहार को मनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications