Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: आतंकवाद पर फिर बेनकाब पाकिस्तान, हिजबुल प्रमुख ने खुलेआम आतंकी नायकू के लिए रखी शोक सभा

नई दिल्ली। आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का असली चेहरा एक बार फिर दुनिया के सामने आ गया है। आतंकी गतिविधियों के खात्मे को लेकर दोहरा रवैया रखने वाला पाकिस्तान आज भी आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है। इसका ताजा उदाहरण पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से सामने आए एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है। वीडियो से साफ हो गया है कि चाहे कोरोना वायरस का संकट हो या वैश्विक प्रतिबंध, पाकिस्तान आतंकियों और उनके आकाओं का समर्थन करने से कभी पीछे नहीं हटेगा।

Recommended Video

    Pakistan में Riyaz Naikoo की शोक सभा, Hizbul Chief Salahuddin का वीडियो आया सामने | वनइंडिया हिंदी
    हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख रखी शोकसभा

    हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख रखी शोकसभा

    हाल ही में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से आए एक वायरल वीडियो ने इमरान सरकार के सभी दावों की पोल खोल दी है। यह वीडियो अमेरिकी विदेश विभाग ने जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि वैश्विक आतंकवादी और हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन ने जम्‍मू-कश्‍मीर में मारे गए हिजबुल कमांडर रियाज नायकू के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया है।

    हिजबुल मुजाहिदीन की टूटी कमर

    हिजबुल मुजाहिदीन की टूटी कमर

    माना जा रहा है कि भारतीय सेना के हाथों मारे गए रियाज नाइकू की मौत हिजबुल मुजाहिदीन के लिए बड़ा झटका है। एक समय में नाइकू हिजबुल मुजाहिदीन का दायां हाथ हुआ करता था, वह स्थानीय युवाओं को जोड़ने का चेहरा था। आतंकी नाइकू के मारे जाने से कश्मीर में हिजबुल के नेटवर्क पर निश्चित तौर पर गहरी चोट हुई है। नाइकू की गैरहाजिरी में माना जा रहा है कि नया कैडर दूसरे आतंकी संगठनों का हाथ थाम सकता है।

    पाकिस्तान सरकार की कमजोरी आई सामने

    पाकिस्तान सरकार की कमजोरी आई सामने

    सामने आए वीडियो में हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के भाषण से साफ पता चल रहा है कि नायकू के मारे से हिजबुल मुजाहिद्दीन की घाटी में कमर टूट चुकी है। सलाहुद्दीन ने इमरान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान की सरकार कमजोर है जबकि भारत अभी मजबूत स्थिति में है। इस वीडियो और खुले आम शोक सभा आयोजन से यह साफ हो जाता है कि आतंकवाद पर लगाम लगाने में पाकिस्तान सरकार ना सिर्फ कमजोर है बल्कि वहां की सरजमीं पर आंतकी खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।

    बौखलाया आंतकी सरगना सैयद सलाहुद्दीन

    कश्मीर घाटी में एक संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया आतंकी समूह हिजबुल मुजाहिदीन का कश्मीर प्रमुख रियाज नाइकू की मौत से पाकिस्तान में बैठे आतंकी समूह के सरगना सैयद सलाहुद्दीन ने कहा कि उसका बलिदान निर्धारित मिशन को हासिल करने में मदद करेगा। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूह यूनाइटेड जिहाद काउंसिल गुट का नेतृत्व करने वाला आंतकी सरगना सलाउद्दीन ने भारत को चेतावनी दी है कि कश्मीर मुद्दा एक चिंगारी है जो पूरे क्षेत्र को जला सकती है।

    यह भी पढ़ें: कश्‍मीर घाटी में आतंकवाद की नई कहानी गढ़ रहा पाकिस्तान, खूफिया एजेंसी ने किया आगाह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+