9/11 की तरह अमेरिका पर हमला करना चाहता था हिटलर

रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों का सहयोग न मिलने के कारण वह हमले को अंजाम न दे सका। गौर हो कि 11 सितंबर 2001 को हुए हमले में अलकायदा के आतंकियों ने दो प्लेन हाइजैक कर अमेरिका के दो टावरों पर हमला किया। जिसने पूरी दुनिया को सकते में ला दिया। जिसके बाद बदले की कार्यवाई करते हुए अमेरिका ने एक दशक बाद लादेन को मार गिराया।
हालांकि हिटलर ने आम जनता में यह बात कही थी कि वह अमेरिका के साथ संबंधों को लेकर खुश था और उसकी ताकत को चुनौती नहीं देना चाहता था लेकिन उसका मानना था कि एक बार सोवियत संघ और पश्चिमी यूरोप को हराने के बाद विश्व में अमेरिका और जर्मनी ही दो महाशक्तियां बचेंगी जिनमें आपस में विरोध होना स्वाभाविक था।
गौर हो कि हिटलर को द्वितीय विश्वयुद्ध का कारण बताया जाता है, उसकी छवि एक क्रूर नेता की रही है। द्वितीय विश्वयुद्ध में भीषण नरसंहार हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications